traffic-police-are-n...
जयपुर में पिछले कुछ दिनों में ही 13 वाहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
रात के अंधेरे में पुलिस के कैमरों से नहीं बच पाओगे
जयपुर।
राजस्थान में बढ़ते सड़क हादसों के बाद जयपुर पुलिस खतरनाक ढंग से एनफोर्समेंट में उतर आई है।पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर लापरवाही एवं गफलत से वाहन चलाने वालों, ओवर स्पीड और गलत जगह वाहन पार्क करने वालों का चालान नहीं बल्कि गाड़ी जब्त कर एफआईआर दर्ज करना शुरु कर दिया है। जेएलएन मार्ग पर ओवर स्पीड से गाड़ी चलाते मिले दो कार और एक बाइक वाले को पकड़कर ट्रैफिक पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस और एमवी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। इसके अलावा सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से गाड़ी पार्क करने वाले 10 वाहनों को जब्त कर उनके चालकों के खिलाफ बजाजनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
तीन वाहनों पर ओवर स्पीड की FIR
यातायात पुलिस के आईटीएमएस कैमरों द्वारा रिकार्ड किये गये तेज गति के वाहनों के विरूद्ध BNS 2023 की धारा 125, 281 एवं एम. वी. एक्ट 1988 की धारा 183, 184 के तहत पुलिस थाना मालवीय नगर में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन 3 वाहनों पर ओवर स्पीड की FIR दर्ज की है।
FIR No. 0369/2025 वाहन संख्या RJ60CE0209 Speed 103 Kmph
FIR No. 0370/2025 वाहन संख्या RJ45CY3139 Speed 119 Kmph
FIR No. 0371 /2025 वाहन संख्या RJ60SY7327 Speed 113 kmph
10 वाहनाें पर दूसरों की जान खतरें में डालने की एफआईआर
जयपुर ट्रैफिक पुलिस के SI सतीश चंद्र ने शनिवार को बजाज नगर थाने में 10 वाहन नंबरों के आधार पर उनके चालक के खिलाफ 285 बीएनएस में FIR दर्ज कराई है। इनके खिलाफ अपने वाहनों को गलत पार्क कर सार्वजनिक मार्ग बाधित करने का केस दर्ज कराया गया है।
नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले फंस गए
RJ-06 GB-5632
RJ-14 GK-4599
RJ-14 GG-1971
RJ-14 GG-5948
RJ-14 GF-6626
RJ- 18 GB-1527
RJ-14 GK-5120
RJ-28 GA- 2869
RJ-14 GN-0475
RJ-06 GC-9845
जयपुर में आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रणके लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने वालों, नो पार्किंग का उल्लंघन पर FIR दर्ज की गई हैं।