About us
www.rajganganews.com भारत के हिंदी भाषी क्षेत्र में खोजी पत्रकारिता और सटीक खबरों के लिए तेजी से पाठकों के बीच मजबूत पकड़ बनाती न्यूज वेबसाइट है। इसकी शुरुआत करीब तीन दशक पुराने जयपुर और दिल्ली से प्रकाशित व पूरे देश में प्रसारित होते रहे प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'राजगंगा' के साथ हुई है। इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में पाठकों तक त्वरित पहुंच के लिए rajganganews.com. वैब पोटर्ल हर समय सक्रिय है। तथ्यात्मक और विश्वनीय खबरों के लिए हमारे पत्रकार साथी दिन-रात अलर्ट रहने के साथ ही विश्वस्त सूत्रों के हवाले से जानकारी जुटाकर पाठकों तक पहुंचाते का काम करते हैं।
हमारे मार्गदर्शक मंडल में देश की राजधानी दिल्ली समेत प्रमुख राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कई वरिष्ठ और दिग्गज पत्रकारों के साथ ही रिटायर्ड IAS- IPS अफसर भी शामिल हैं। जो हर खबर पर हमारा समय-समय पर हमारी टीम की सच्चाई के साथ खबरें लिखने की ताकत देते हैं। rajganganews.com वेब पोर्टल का संपूर्ण स्वामित्व मीडिया फर्म राजगंगा मीडिया हाउस ( rajganga media house) के पास है जो जयपुर, राजस्थान में रजिस्टर्ड है। rajganganews.com पर प्रकाशित सभी सामग्री के सर्वाधिकार सुरक्षित है और इसकी किसी भी सामग्री का किसी भी रूप में पुन:प्रकाशन अथवा वितरण प्रतिबंधित है।
राजगंगा (खबरों की अविरल धारा)
हमारे लिए खबरों के सूत्र हमारे सबसे मजबूत स्तम्भ और पाठक ही हमारे भगवान हैं... यह हमारा ध्येय वाक्य है। खबर के स्रोत (सूत्र) की सत्यता और निष्ठा, और दूसरा पाठक के प्रति मीडिया की जिम्मेदारी, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को दर्शाता है। खबर का सूत्र हमारा सबसे मजबूत स्तम्भ है: इसका अर्थ है कि पत्रकारिता का आधार सत्य और विश्वसनीय स्रोत हैं। एक मजबूत और निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव, तथ्यों और प्रमाणों पर टिकी होती है। यदि स्रोत कमजोर या गलत हैं, तो पूरी खबर झूठी साबित हो सकती है। और पाठक ही हमारे भगवान हैं: इसका अर्थ है कि मीडिया की जवाबदेही पाठकों के प्रति है। पाठकों को सही और निष्पक्ष जानकारी देना पत्रकारिता का परम कर्तव्य है। पाठक ही मीडिया की शक्ति हैं, और उनके विश्वास और संतुष्टि को बनाए रखना सर्वोपरि है। संक्षेप में, पत्रकारिता के नैतिक और व्यावसायिक मानकों को रेखांकित करते हुए सटीकता, निष्पक्षता और सार्वजनिक सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सदैव बनी रहेगी।

