jaipur-recorded-an-o...
जयपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग वार्ड 150 में हुई, सबसे कम वोटिंग वार्ड नंबर 100 में
जयपुर के 150 वार्डों में हुए मतदान प्रतिशत का रिव्यू
अपने शहर की सरकार चुनने में जयपुर के मतदाताओं ने कोई खासा जोश नहीं दिखाया। हां, कुछ इलाकों में मतदान करने लोग उमड़े, ऐसे में जिन लोगों ने उत्साह दिखाया उन्हें सलाम करना बनता है। जयपुर के आमेर विधानसभा क्षेत्र में लगने वाले वार्ड नंबर 150 आकेड़ा डूंगर व आसपास के मतदाताओं ने रिकॉर्ड वोटिंग कर इतिहास रच दिया। इस वार्ड में जयपुर की सबसे ज्यादा 83.70 % वोटिंग हुई। जबकि सबसे पॉश सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 100 बनीपार्क व आसपास के इलाके में सबसे कम 46.33 % वोटिंग हुई। ये तस्वीर चौंकाने वाली है। बाहरी क्षेत्र के लोगों ने जमकर वोटिंग की, जबकि शहर के बीचों-बीच रहने वाले पिछड़ गए। जयपुर के 150 वार्डों में अगर विधानसभा वार देखा जाए तो औसत आमेर विधानसभा क्षेत्र का सबसे अधिक रहा। हालांकि आमेर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के तीन ही वार्ड आते हैं, लेकिन यहां से कांग्रेस के विधायक हैं। इसके अलावा आदर्श नगर और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्डों का औसत भी ज्यादा रहा है। भाजपा विधायकों में सिर्फ बालमुकुंदाचार्य वाली विधानसभा हवामहल मतदान में टक्कर दे पाई है। बाकि भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम से कम होता चला गया। सीएम के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में मतदान का प्रतिशत नीचे से तीसरे नंबर पर रहा। गोपाल शर्मा की सिविल लाइंस नीचे से दूसरे नंबर पर और कालीचरण का मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्रं मतदान औसत में सबसे कमजोर रहा।
कांग्रेस विधायकों के क्षेत्राें में मतदान प्रतिशत अधिक, भाजपा वालों के इलाके में कम
जहां कांग्रेस के विधायक वहां का मतदान प्रतिशत
हवामहल विधानसभा ने दी मतदान में जबरदस्त टक्कर
बीजेपी विधायकों के क्षेत्रों में मतदात प्रतिशत घटता चला गया