Tuesday, 15 September 2026

Home / City /

jaipur-celebrates-th...

जयपुर में बूढ़ी तीज की शाही सवारी, 400 किलो चांदी की पालकी में निकली तीज माता

तलवारबाजी करती बेटियों से लेकर 2 करोड़ के गहनों तक, राजसी अंदाज

News Image

गैर नृत्य करते पुरुष कलाकार

जयपुर में रविवार को बूढ़ी तीज माता की शाही सवारी राजसी परंपराओं और लोक संस्कृति के रंगों के साथ निकाली गई। तीज माता को करीब 400 किलो वजनी चांदी की पालकी में विराजमान कर शहर के प्रमुख बाजारों से सवारी निकली। इस दौरान शौर्य सेवा संस्था की लड़कियों ने तलवारबाजी का प्रदर्शन कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। खुशी नरुका ने बताया कि दीया कुमारी के निमंत्रण पर लड़कियों का दल समारोह में शामिल हुआ। सवारी से पहले त्रिपोलिया बाजार में कावड़ यात्रा भी पहुंची, जिसके लिए बैरिकेड्स हटाकर रास्ता दिया गया।

साढ़े तीन फीट लंबी दाढ़ी ने किया आकर्षित

वहीं, सवारी देखने बीकानेर से पहुंचे रमेश व्यास अपने करीब साढ़े तीन फीट लंबे दाढ़ी के साथ आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने बताया कि लंबी दाढ़ी रखने में काफी खर्च होता है और उन्हें प्रदेश में दूसरा पुरस्कार मिल चुका है।

खबरों की अविरल धारा

175 से ज्यादा लोक कलाकारों ने दीं प्रस्तुतियां

शाही सवारी में राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से आए 175 से ज्यादा लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। बैंडों ने राजस्थानी धुनों और फिल्मी गीतों से माहौल को खास बनाया। पूर्व राजपरिवार का लवाजमा भी सवारी में शामिल रहा, जिसमें हाथी, घोड़े और ऊंट नजर आए। प्रसिद्ध जिया बैंड की अगुवाई में झांकियां आगे बढ़ीं।

यह भी पढ़ें
×