miss-talented-sub-co...
मिस उत्तराखंड 2026 के तहत मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन
देहरादून में फैशन शो
सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत बुधवार को मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। बुधवार को राजपुर रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, कविता, पेंटिंग इंस्ट्रूमेंट सहित विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां देकर जजेज और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
स्टेज प्रेजेंस का मूल्यांकन
इस दौरान जजेज ने प्रतिभागियों की प्रतिभा के साथ उनके आत्मविश्वास, स्टेज प्रेजेंस, प्रस्तुति और व्यक्तित्व का भी मूल्यांकन किया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए अपनी अलग पहचान और हुनर को सामने रखा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला
सिनमिट कम्युनिकेशंस का आयोजन
इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के जरिए प्रतिभागियों की अलग-अलग खूबियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी कई और सब-कॉन्टेस्ट आयोजित किए जाने हैं, जिनमें मिस ट्रेडिशनल, मिस पर्सनालिटी सहित अन्य राउंड भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें