Tuesday, 15 September 2026

Home / City /

2026-municipal-body-...

लवाण की लंबी छलांग, दौसा शहर सबसे पीछे

नगर पारिषद दौसा, लालसोट और नगर पालिका रामगढ़ पचवारा, लवाण और मंडावरी में दूसरे चरण में मतदान

News Image

नगर निकाय चुनाव 2026

दौसा जिले के पांच नगरीय निकायों में दूसरे चरण में 82.49 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छह बजते-बजते लवाण नगर पालिका के मतदाता सबसे आगे निकल गए। दोपहर बाद मतदाताओं में जोश आया। दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत में रामगढ़-पचवारा जिले में सबसे आगे चल रहा था। आखिर में लवाण सबसे आगे निकलकर आया। लालसोट दूसरे नंबर पर, रामगढ़ पचवारा तीसरे नंबर पर, मंडावरी चौथे और दौसा नगर परिषद के मतदाता पांचवे नंबर पर रहे।

मतदान प्रतिशत शाम 6 बजे

  • लवाण नगर पालिका -87.92 प्रतिशत 
  • लालसोट नगर परिषद-87.76 प्रतिशत
  • रामगढ़ पचवारा न.पालिका- 86.37 प्रतिशत
  • मंडावरी नगर पालिक-83.16 प्रतिशत
  • दौसा नगर परिषद-79.37 प्रतिशत


खबरों की अविरल धारा

इससे पहले दोपहर एक बजे तक दौसा नगर परिषद में 46.77 प्रतिशत और लालसोट में 52.98 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसके अलावा लवाण में 54.72 प्रतिशत और मंडावरी में 61.30 प्रतिशत मतदान से दोपहर तक ही वोटिंग परसंटेज बेहतर चल रहा था।

मतदान प्रतिशत दोपहर 1 बजे तक

  • रामगढ़-पचवारा- 63.25 प्रतिशत
  • मंडावरी-61.30 प्रतिशत
  • लवाण-54.72 प्रतिशत
  • लालसोट नगर परिषद-52.98 प्रतिशत
  • दौसा नगर परिषद-46.77 प्रतिशत
यह भी पढ़ें

जयपुर वालों का जोश कमजोर, शहर की सरकार चुनने में जोधपुर-पाली आगे

×