Wednesday, 16 September 2026

Home / City /

demanding-one-year-w...

जयपुर में वन ईयर वेटिंग रूल की मांग, छात्रों ने लगाया सांकेतिक फंदा

शहीद स्मारक पर जुटे सैकड़ों अभ्यर्थी

News Image

छात्रों ने रस्सी का सांकेतिक फंदा लगाया

जयपुर में प्रक्रियाधीन भर्तियों में वन ईयर वेटिंग रूल लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक पर आयोजित धरने में सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान दो युवतियों समेत पांच छात्रों ने रस्सी का सांकेतिक फंदा लगाकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि मौजूदा भर्ती व्यवस्था में चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई पद रिक्त रह जाते हैं। इसके बावजूद वेटिंग सूची में शामिल अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाती और उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।

छात्रों की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में एक साल की वेटिंग सूची का प्रावधान किया जाए। इससे भर्ती के बाद खाली रहने वाले पदों पर उसी भर्ती के वेटिंग अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा सकेगी। इस दौरान कलेक्टर ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। छात्रों ने कहा कि उनकी बातचीत मुख्यमंत्री या सचिवालय के अधिकारियों से कराई जाए।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×