Wednesday, 16 September 2026

Home / City /

600-colleges-of-ruhs...

RUHS के 600 कॉलेजों की होगी ग्रेडिंग

अब सिर्फ संबद्धता नहीं, गुणवत्ता पर भी होगी परीक्षा

News Image

राजस्थान हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) से जुड़े और विश्वविद्यालय के संघटक सरकारी व निजी संस्थानों के लिए अब केवल संबद्धता पर्याप्त नहीं होगी। मेडिकल शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, अकादमिक एवं प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही तय करने के लिए विश्वविद्यालय ने Administrative एवं Academic Audit (AAA) Regulation-2026 लागू किया है।

प्रदेश में RUHS से संबद्ध और संघटक करीब 600 कॉलेज संचालित हैं। नए नियमों के तहत संस्थानों को इंफ्रास्ट्रक्चर, मैनपावर, लैब, फैकल्टी, रिसर्च और पब्लिकेशन सहित कई मानकों पर परखा जाएगा। कुल 400 अंकों के मूल्यांकन के आधार पर संस्थानों को A, B, C और D ग्रेड दी जाएगी।

ग्रेडिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थानों को जरूरी दस्तावेजों के साथ 30 सितंबर तक विश्वविद्यालय में आवेदन करना होगा। हालांकि यह प्रक्रिया केवल UG कोर्स संचालित करने वाले संस्थानों के लिए है। डिप्लोमा कोर्स वाले कॉलेज पात्र नहीं होंगे। साथ ही UG के कम से कम दो बैच पासआउट होना जरूरी है।

AAA के तहत सत्र 2027-28 और उसके बाद के दो वर्षों में संबद्धता विस्तार के लिए ग्रेडिंग अनिवार्य होगी। कमेटी मूल्यांकन करेगी और कमजोर प्रदर्शन वाले संस्थानों की कमियों के साथ उनकी जवाबदेही भी तय की जा सकेगी।

खबरों की अविरल धारा

मुख्य बातें

  • करीब 600 संस्थानों की गुणवत्ता जांच होगी।
  • मूल्यांकन कुल 400 अंकों का होगा।
  • ग्रेड: A, B, C और D।
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 30 सितंबर।
  • केवल UG कोर्स वाले संस्थान पात्र।
  • UG के दो बैच पासआउट होना जरूरी।
  • डिप्लोमा कोर्स वाले कॉलेज प्रक्रिया से बाहर।
  • 2027-28 से संबद्धता विस्तार में ग्रेडिंग जरूरी।


यह भी पढ़ें
×