the-closing-ceremony...
समापन समारोह के मंच पर बच्चों ने दी नृत्य और अभिनय की प्रस्तुतियां, सदस्यों ने जीमा चूरमा-बाटी-दाल
पिंकसिटी प्रेस क्लब के समर कैम्प का समापन
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर की ओर से आयोजित 15 दिवसीय बाल अभिरूचि शिविर का सोमवार 22 जून को शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा और भाजपा नेता रवि नैयर शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति देखकर तारीफ की। उन्होंने समर कैंप में शामिल हुए बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। दिया कुमारी ने इस मौके पर पिंकसिटी प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार की मांग पर सहमति दी।
इस मौके पर पिंकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा, शिविर संयोजक अनिता शर्मा, कोषाध्यक्ष नमोनारायण अवस्थी, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत एवं प्रबन्ध कार्यकारिणी ने अतिथियों का मार्ल्यापण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत-सत्कार किया। प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर एवं पूर्व अध्यक्ष एल.एल.शर्मा, नीरज मेहरा, किशोर शर्मा, राधारमण शर्मा पूर्व महासचिव हरीश गुप्ता, रोशन लाल शर्मा, पूर्व कोषध्यक्ष राहुल गौतम पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, विमल सिंह तंवर, जितेन्द्र सिंह राजावत सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित थे। क्लब महासचिव राजकुमार शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रेस क्लब परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा कि समर कैम्प की तरह अनेक सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजन किए जाएंगे। उन्होनें सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को प्रेस क्लब सभागार एवं भवन के जीर्णोद्वार की मांग की।
राजस्थानी लोक नृत्यों की रोचक प्रस्तुति
शिविर के दौरान बच्चों ने सीखी हुई कलाओं का मंच पर प्रदर्शन किया। बच्चों ने कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वन्दना से की। इसके बाद एक से बढ़कर एक राजस्थानी लोक नृत्यों की रोचक प्रस्तुति से सभी को सराबोर कर दिया। कालबेलिया नृत्य, मार्शल आर्ट, वेस्टर्न डांस, राजस्थान का प्रसिद्ध चिरमी नृत्य एवं पंजाबी डांस के साथ अभिनय से सभी को बांधे रखा।
यह भी पढ़ें