Sunday, 2 August 2026

Home / City /

saras-milk-has-becom...

सरस दूध हुआ 2 रुपए लीटर महंगा

नई कीमतें 21 मई की शाम से लागू

News Image

आम आदमी की जेब पर बड़ी मार

महंगाई के बीच अब दूध खरीदना भी आम लोगों के लिए थोड़ा और महंगा हो गया है। जयपुर डेयरी ने सरस दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 21 मई की शाम से लागू होंगी।

नई दरों के बाद नीले पैकेट वाला सरस टोंड दूध अब 56 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं स्टैंडर्ड दूध की कीमत बढ़कर 62 रुपए और सरस गोल्ड दूध 70 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डबल टोंड दूध भी अब 48 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। दूध के साथ-साथ दही, छाछ और लस्सी जैसे दूसरे डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।

खबरों की अविरल धारा

डेयरी प्रशासन का कहना है कि बढ़ती लागत और संचालन खर्च को देखते हुए कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें
×