Thursday, 16 April 2026

Home / State /

sachin-mittal-appoin...

जयपुर में सिर्फ 3 माह के अनुभव वाले IPS को लगाया पुलिस कमिश्नर

सचिन मित्तल को सरकार ने जयपुर का नया पुलिस कमिश्नर लगाया है, वे जयपुर में सिर्फ एक बार तीन माह के लिए फील्ड में पोस्टेड रहे हैं

News Image

सचिन मित्तल जयपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे, उनकी नियुक्ति सरकार का नया प्रयोग बताई जा रही है

जयपुर।

गोवर्धन पूजा के पर्व पर राजस्थान में लंबे समय से आईपीएस अफसरों के तबादलों का इंतजार खत्म हो गया। सरकार ने आईपीएस की तबादला सूची जारी कर लंबे समय से चले आ रहे इंतजार को खत्म कर दिया।इस सूची में सबसे चर्चित नाम और तबादला जयपुर पुलिस कमिश्नर का हुआ है। बीजू जार्ज जोसफ को हटाकर सरकार ने ADG सचिन मित्तल को जयपुर का नया पुलिस कमिश्नर लगा दिया है।

इसके अलावा इस तबादला सूची में लंबे समय से पदस्थापन का इंतजार कर रहे रहे डीजी रैंक के छह अधिकारियों को पोस्टिंग दे दी गई। इसमें संजय कुमार अग्रवाल को डीजी लॉ एंड आर्डर लगाया गया है। गोविंद गुप्ता को डीजी एंटी करप्शन ब्यूरो लगाया गया है। अनिल पालीवाल को डीजी पुलिस ट्रेनिंग एवं ट्रैफिक लगाया गया है। प्रदेश में बढ़ते धमकी और फिरौती व रंगदारी के प्रकरणों को देखते हुए इनको नियंत्रित करने के लिए महानिदेशक पुलिस स्पेशल ऑपरेशंस राजस्थान का पद क्रिएट कर उसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अशोक कुमार राठौर को डीजी जेल के पद पर लगाया गया है। मालिनी अग्रवाल को डीजी होमगार्ड लगाया गया है।

एडीजी स्तर के अधिकारियों के तबादलों में प्रशाखा माथुर को एडीजी आयोजना आधुनिकीकरण एवं कल्याण राजस्थान बीजू जार्ज जोसफ को एडीजी पुलिस कार्मिक, सुमित विश्वास को एडीजी रेलवेज, दिनेश MN के पास एजीटीएफ का जिम्मा यथावत रखते हुए उन्हें ATSऔर एनटीएफ का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा संजीव कुमार नर्सरी को डायरेक्टर आरपीए, विशाल बंसल को एडीजी SOG लगाया है। विजय कुमार सिंह को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और हवा सिंह घुमरिया को एडीजी क्राइम के पद पर लगाया है। एस. सेंगथिर को एडीजी पुलिस सतर्कता, पी राम जी को एडीजी जेल, रूपेंद्र सिंह को एडीजी RAC एवं एसडीआरएफ, भूपेंद्र साहू को एडीजी पुलिस हाउसिंग, बीएल मीना को एडीजी ट्रैफिक, लता मनोज को एडीजी सिविल राइट्स और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एंड कम्युनिटी पुलिसिंग,

आईजी स्तर के अधिकारियों में प्रफुल्ल कुमार को आईजी इंटेलीजेंस, राघवेंद्र सुहासा को आईजी जयपुर रेंज, राहुल प्रकाश को स्पेशल कमिश्नर ऑपरेशंस जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, डॉ रवि को आईजी आयोजना आधुनिकीकरण एवं कल्याण, सत्येंद्र कुमार को आईजी एसीबी, डॉ रामेश्वर सिंह को आईजी एसीबी प्रथम जयपुर, राजीव प्रचार को डीआईजी कानून व्यवस्था जयपुर कमिश्नरेट, प्रहलाद कृष्णियां को डीआईजी अपराध जयपुर, अरशद अली को डीआईजी कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय, ज्ञानचंद यादव को एसपी सेकंड ATS, लगाया है। इसके अलावा अमित जैन को प्राचार्य राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, प्रोबेशनर विशाल जांगिड़ को सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर और अनुष्ठा कालिया को सहायक पुलिस अधीक्षक बीकानेर सदर लगाया गया है।

कुछ अफसरों को अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।

इस सूची में डीजी संजय अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस हाउसिंग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बीजू जार्ज जोसफ को पुलिस पुनर्गठन एवं नियम का अतिरिक्त चार्ज दिया है। विजय कुमार सिंह के पास साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं का चार्ज भी रहेगा और अजय पाल लांबा के पास आईजी पुलिस रेलवेज व आईजी पुलिस साइबर क्राइम का चार्ज भी रहेगा। अजय सिंह के पास डीआईजी इंटेलिजेंस पुलिस मुख्यालय का चार्ज रहेगा।



यह भी पढ़ें

पूर्व मंत्री के नाबालिग 'युवराज' ने ऑडी से मचाया 'गदर'

×