vijayraj-kumari-wife...
83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उदयपुर के पूर्व राज परिवार में शोक की लहर
महाराणा प्रताप के वंशज और पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ की पत्नी विजयराज कुमारी (83) का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। मंगलवार को उदयपुर के करीब 425 साल पुराने छतरियों वाले महासतिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार की रस्में बारिश के बीच पूरी की गईं।
इससे पहले शंभू पैलेस स्थित पूर्व राजपरिवार के आधिकारिक निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली। करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। रास्ते में लोग अंतिम दर्शन के लिए सड़क के दोनों ओर खड़े रहे और कई जगह फूलों की बारिश भी की गई। परिवार के सदस्यों और पूर्व राजपरिवारों के लोगों ने भी यात्रा में हिस्सा लिया।
विजयराज कुमारी का उदयपुर में शिक्षा और सामाजिक कार्यों से विशेष जुड़ाव रहा। 1980 के दशक में उन्होंने महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विकास और उसके आधुनिक शैक्षणिक स्वरूप को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें