Tuesday, 15 September 2026

Home / State /

india-wins-womens-as...

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप, नकवी से ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया का इनकार

फैंस ने नकवी को ‘चोर’ कहकर चिढ़ाया

News Image

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में एक बार फिर सियासी विवाद देखने को मिला।

टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। स्टेडियम में मौजूद कुछ फैंस ने भी नकवी को ‘चोर’ कहकर चिढ़ाया।

नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके भारत विरोधी बयानों के बाद 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने भी उनके हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। महिला टीम ने भी इसी रुख को बरकरार रखा।

खबरों की अविरल धारा

मैच की बात करें तो स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 32 छक्के भी लगाए।

यह भी पढ़ें
×