congress-wins-clear-...
कांग्रेस का परचम, भाजपा की जमीन खिसकी, बड़ा उलटफेर
नगर निकाय चुनाव 2026
जयपुर जिले की कानोता नगरपालिका के चुनाव 2026 के नतीजों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। 20 वार्डों की इस जंग में कांग्रेस ने ऐसा सटीक और सुनियोजित प्रहार किया कि विपक्ष संभलने का मौका ही नहीं मिला। 11 वार्ड जीतकर कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता पर लगभग कब्जा जमा लिया है जबकि भाजपा महज 6 सीटों पर सिमटती नजर आई। 3 वार्डों में निर्दलीयों की जीत ने यह भी दिखा दिया कि स्थानीय समीकरण अब भी बड़े दलों के गणित को बिगाड़ने की ताकत रखते हैं। नतीजों का संदेश साफ है कानोता की जनता ने इस बार एकतरफा मूड दिखाया। कांग्रेस ने वार्ड दर वार्ड अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए ऐसा बढ़त बनाई जिसे भाजपा तोड़ नहीं पाई। कई वार्डों में मुकाबला कड़ा रहा लेकिन अंतिम बाजी कांग्रेस के खाते में ही गई। भाजपा के लिए यह परिणाम चेतावनी से कम नहीं है। जिन इलाकों को पार्टी अपना मजबूत गढ़ मानती थी वहां भी उसे कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत ने यह साबित कर दिया कि जमीनी स्तर पर व्यक्तिगत पकड़ और स्थानीय मुद्दे अब भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।अब नजरें चेयरमैन पद पर टिक गई हैं जहां कांग्रेस की मजबूत स्थिति उसे बढ़त दिलाती नजर आ रही है। साफ है कि कानोता की राजनीति में इस बार जनता ने बड़ा और चुभने वाला संदेश दिया है काम और पकड़ ही असली ताकत है केवल दावे नहीं। कुल मिलाकर यह चुनाव सिर्फ जीत-हार का आंकड़ा नहीं बल्कि राजनीतिक संतुलन के बदलते समीकरणों का खुला ऐलान है।