Tuesday, 15 September 2026

Home / State /

the-state-election-c...

ईवीएम ने स्थगित कराया जयपुर समेत 4 निकाय में मेयर-चेयरमैन का चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने चार नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए

News Image

मतगणना में ईवीएम नहीं खुलने की वजह से मेयर का चुनाव स्थगित

राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर के बनने वाले नए मेयर समेत चार नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए हैं। आयोग की ओर से 19 अगस्त 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव, अगस्त-सितंबर 2026 का कार्यक्रम जारी किया गया था।  मतगणना के दौरान नगर निगम जोधपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर एवं नगरपालिका सुकेत के कुछ बूथों के परिणाम ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में इन नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम पूर्ण रूप से घोषित नहीं हो पाए हैं। परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर कराया जाना संभव नहीं है। इसलिए आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम जोधपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर एवं नगरपालिका सुकेत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित किए गए हैं। आयोग द्वारा इन चुनावों के संबंध में आगामी आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

खबरों की अविरल धारा

×