Tuesday, 15 September 2026

Home / State /

out-of-the-35-seats-...

बस्सी में भाजपा को बढ़त मिली, लेकिन निर्दलियों के हाथ में सत्ता की चाबी

15 भाजपा, 12 कांग्रेस और 8 निर्दलीय जीते, अब सत्ता के समीकरण पर निगाह

News Image

निर्दलीय होंगे किंग मेकर

बस्सी नगरपालिका चुनाव–2026 में आखिरकार सभी 35 वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं। मतगणना स्थल कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी बस्सी में हुई मतगणना के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। चुनावी मैदान में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में भाजपा 15 वार्ड जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी जबकि कांग्रेस को 12 वार्डों में जीत मिली। वहीं 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज कर दोनों प्रमुख दलों के समीकरणों में तीसरी ताकत के रूप में दस्तक दी है।

15 भाजपा, 12 कांग्रेस और 8 निर्दलीय, सबकी सत्ता पर निगाह

35 सदस्यीय नगरपालिका में भाजपा के खाते में 15 सीटें, कांग्रेस के खाते में 12 सीटें और निर्दलीयों के खाते में 8 सीटें आई हैं। परिणामों ने साफ कर दिया है कि मुकाबला किसी एक दल के पक्ष में नहीं रहा। खास बात यह है कि निर्दलीयों की 8 सीटें नगरपालिका के आगामी राजनीतिक समीकरण में बेहद अहम भूमिका निभाएंगी।

भाजपा के विजेता

वार्ड 1 ममता सुशावत, 4 सुधांशु मीणा , 9 विश्वजीत भारद्वाज, 10 कृष्ण मुरारी, 13 अजय कुमार सैनी, 14 विष्णु कुमार पंचोली, 15 रीना देवी, 17 विजय कुमार सैनी, 19 भागीरथ पंचोली, 21 निर्मला खोलिया, 24 राजकुमारी बैरवा, 28 हरि सिंह गुर्जर, 30 पूजा रजवानिया, 32 अजय सिंह मीणा और 33 हर्षिता शर्मा ने भाजपा के खाते में जीत दर्ज की।

खबरों की अविरल धारा

कांग्रेस के विजेता

कांग्रेस के खाते में वार्ड 2 वंत देवी, 3 ममता सैनी, 5 छगन लाल डेरे, 8 दिनेश सैनी, 11 अजीत सिंह, 16 महेश कुमार शर्मा, 18 ईश्वर लाल माली, 22 ज्योति शर्मा, 23 अनीता बैरवा, 27 संगीता , 29 मीना सैनी और 35 चमेली देवी मीणा की जीत हुई।

निर्दलीयों ने भी दिखाया दम

निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए 8 वार्डों में जीत हासिल की। वार्ड 6कमलेश खोलिया, 7 मनीष टेलर, 12 सतीश शर्मा, 20 पूनम शर्मा, 25 रजवंती यादव, 26 अमरीश कुमार शर्मा, 31 राहुल मीणा और 34 मनोहर ने निर्दलीय के रूप में जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें

भाजपा पर गणेशजी की कृपा हो गई, निकाय चुनाव में मिली बढ़त

×