Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

former-minister-rajk...

पूर्व मंत्री के नाबालिग 'युवराज' ने ऑडी से मचाया 'गदर'

महाराणा प्रताप सर्किल जयपुर पर ऑडी कार से दो अन्य कारों से ठोका, पूर्व मंत्री मौके पर पहुंचे, राजीनामें का प्रयास किया, लेकिन पार नहीं पड़ी

News Image

एक्सीडेंट में तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लोगों ने तीन घंटे तक मौके से गाड़ी नहीं हटाने दी

जयपुर।

प्रतापनगर थाना इलाका जयपुर के महाराणा प्रताप सर्किल पर हरियाणा नंबर की एक ओवरस्पीड ऑडी कार ने भयंकर एक्सीडेंट कर दिया। ऑडी कार ने दो अन्य कारों को ठोक दिया। हरियाणा नंबर की ऑडी कार राजस्थान के पूर्व मंत्री रहे राजकुमार शर्मा का नाबालिग बेटा चला रहा था। वह जयश्री पेरिवाल स्कूल जगतपुरा का छात्र है, उसके साथ कार में दो सहपाठी और थे। ऑडी कार के तो बैलून खुल गए, इसलिए मंत्री का बेटा और उसके दाेस्त तो बच गए, लेकिन सामने वाली गाड़ियों में सवार लोगों की जान पर बन आई। जिन गाड़ियों को टक्कर लगी, उसमें एक स्विफ्ट कार में सवार महिला पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने बताया कि पूर्व मंत्री का बेटा सफेद रंग की ऑडी कार को 100-150 से अधिक की स्पीड में दौड़ा रहा था। उसने दो गाड़ियों को सर्किल पर जोर से ठाेका दूसरी कार में सवार घायल महिला-पुरुष को पुलिस ने पहले आरजीएचएस और फिर एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर पूर्व मंत्री भी पहुंच गए थे, उन्होंने राजीनामें का प्रयास किया बताया, लेकिन बात नहीं बनी, घायल की तरफ से प्रतापनगर थाने में मंत्री के नाबालिग पुत्र के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करा दी है।

ऑडी कार से लगी टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार तो महाराणा प्रताप सर्किल पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई, पूर्व मंत्री राजकुमार भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि पूर्व मंत्री के बेटे ने जिन कारों को ठोका, उसमें सवार महिला-पुरुष उसी अपार्टमेंट में रहते बताए, जिसमें पूर्व मंत्री रहते हैं। वे आपस में परिचित बताए, लेकिन फिर भी एफआईआर करा दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री शर्मा ने घायलों को समझाने का काफी प्रयास किया, नई कार का ऑफिर भी किया, लेकिन वे नहीं माने।

मौके पर एकत्रित हुए लोग मंत्री के नाबालिग बेटे को ऑडी कार देने से खफा थे, इसके लिए पूर्व मंत्री को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने मौके पर आए पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा और उनके नाबालिग बेटे को जाने दिया, जबकि नाबालिग को गाड़ी देने के मामले में उसके पेरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है।


पूर्व मंत्री का बेटा अपने दोस्तों के साथ कार से कोचिंग जा रहा बताया

पूर्व मंत्री का बेटा जयश्री पेरिवाल स्कूल जगतपुरा की 10वीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार को उसके एग्जाम बताए, वह दो अन्य क्लासमेट्स को कार में साथ बिठाकर ट्यूशन ले जा रहा था। हालांकि पूर्व मंत्री का बेटा और उसके दोस्त सकुशल बच गए।


थानाधिकारी प्रतापनगर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि घायलों ने पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा के नाबालिग बेटे के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर लिया गया है, दुर्घटना अनुसंधान इकाई सेकंड की टीम अनुसंधान कर रही है। पूर्व मंत्री के बेटे की ऑडी कार और क्षतिग्रस्त दो अन्य कारों को क्रेन से उठवाकर फिलहाल पुलिस कस्टडी में लिया गया है।



यह भी पढ़ें

जयपुर में सुबह-सुबह 250 मोबाइल चोरी! दिवाली मना गए चोर

×