husband-murders-wife...
जयपुर के करधनी थाना इलाके में मां औॅर तीन बेटियों की हत्या का सनसीनखेज मामला, शहर में सनसनी, आरोपी फरार
तीन मासूम सी बेटियाें की हत्या करते उस निर्दयी के हाथ नहीं कांप क्या!
जयपुर के करधनी इलाके में गुरुवार देर रात एक दरिंदे ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार राहुल झा ने अपनी पत्नी गीता झा (40) और तीन बेटियों नंदनी (22), राधिका (17) और गौरी (14) की हत्या कर दी। चारों के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार किए गए। पुलिस को वारदात में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद हो गया है।
DCP जयपुर वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि गोविंद वाटिका के प्लॉट नंबर A-169 से शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे इस हत्याकांड की सूचना मिली। गीता का शव पहली मंजिल के कमरे में, जबकि तीनों बेटियों के शव ग्राउंड फ्लोर के दो कमरों में मिले। आशंका है कि आरोपी ने रात में सोते समय हमला किया।
हत्या के बाद हो गया फरार
पुलिस के मुताबिक, राहुल ने सुबह करीब 7 बजे दूध लिया और अपने पिता लक्ष्मीनाथ झा के लिए चाय बनाई। इसके बाद वह घर से निकल गया। उसने अपना मोबाइल बंद करके भी घर पर हीछोड़ दिया। लक्ष्मीनाथ ने बताया कि टॉयलेट से बाहर आने पर उन्होंने नीचे कमरे में खून देखा और पड़ोसियों को सूचना दी।
ब्यूटी पार्लर चलाती थी
गीता घर की पहली मंजिल पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। नंदनी पढ़ाई के साथ प्राइवेट जॉब कर रही थी, जबकि राधिका 12वीं और गौरी आठवीं कक्षा में पढ़ रही थी। पड़ोसियों के अनुसार राहुल शेयर ट्रेडिंग का काम करता था और तीन दिन पहले ही गुजरात से लौटा था। इसी दौरान उसने एक पड़ोसी से 50 हजार रुपए उधार मांगे थे, 25 हजार मिले।जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें