ca-abducted-from-jai...
आमेर की तरफ ले जाते समय हादसे में पलटी मर्सिडीज
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राजीव गुप्ता
जयपुर के सेंट्रल पार्क की पार्किंग से 50 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राजीव गुप्ता के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। मॉर्निंग वॉक के बाद कार में बैठते ही दो बदमाश पिस्टल और चाकू लेकर उनकी मर्सिडीज में घुस गए। आरोपी उन्हें आमेर की तरफ ले गए।
राजीव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 6:30 बजे सेंट्रल पार्क पहुंचे थे। करीब एक घंटे बाद जब वे कार लेकर निकलने लगे, तभी एक बदमाश पिस्टल लेकर पीछे की सीट पर बैठ गया। दूसरे ने उन्हें ड्राइविंग सीट से धक्का देकर चाकू के दम पर कार अपने कब्जे में ले ली।
आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। करीब 15 किलोमीटर दूर पीली की तलाई के पास गुप्ता ने चलती कार का गेट खोलकर पैर बाहर निकाल दिए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। इससे ड्राइवर का ध्यान भटका और कार आगे चल रही बाइक से टकराकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। दोनों आरोपी कार से निकलकर फरार हो गए।आमेर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कराई। बाद में राजीव गुप्ता ने अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस को आशंका है कि बदमाश कई दिनों से उनकी रेकी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें