Thursday, 16 April 2026

Home / State /

new-office-of-anti-n...

राजस्थान पुलिस का नशे के खिलाफ जंग में नया अध्याय ANTF

जगतपुरा में महल रोड 7 नंबर चौराहा पर ANTF का कार्यालय खोला गया

News Image

डीजीपी राजीव शर्मा ने किया उद्घाटन, आईजी विकास कुमार साकार कर रहे सरकार की परिकल्पना

जयपुर।

राजस्थान पुलिस ने नशा-मुक्त समाज की ओर एक नया कदम बढ़ाया है।राजस्थान पुलिस में अब नई विंग एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्सANTF के गठन के बाद जगतपुरा जयपुर में इसका नया कार्यालय भी खोल दिया गया है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने बुधवार दोपहर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के नए कार्यालय का शुभारंभ किया। यह नया कार्यालय जयपुर के 7 नं. चौराहा, महल रोड, जगतपुरा में स्थापित किया गया है।

मुख्य द्वार पर पूजा-अर्चना कर फीता खोलकर उद्घाटन कियागया।

इस दौरान डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के अलावा डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल, ADG दिनेश एमएन, वीके सिंह, विशाल बंसल, प्रशाखा माथुर, लता मनोज कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

IG विकास कुमार ने डीजीपी को कार्यालय का अवलोकन कराया। साथ ही ANTF की कार्यवाहियों पर प्रजेंटेशन भी दिया 

इस मौके पर यह कहा गया कि नया कार्यालय मादक पदार्थों के खिलाफ सशक्त कार्रवाई और जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य पुलिस के मिशन को नई गति देगा। ANTF का यह कदम राजस्थान को नशा-मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़ें

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (antf) का logo लॉन्च

×