Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

launch-of-the-logo-o...

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का LOGO लॉन्च

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया विमोचन, नशे के खिलाफ अभियान को मिलेगी नई पहचान

News Image

आईजी विकास कुमार ने तैयार कराया, डीजीपी ने लॉन्च किया ANTF का लोगो

जयपुर।

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को अब लोगो के रूप में अपनी अलग पहचान मिल गई है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में इस टास्क फोर्स के विशेष लोगो का विमोचन किया और जुड़े पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डीजी (लॉ एंड आर्डर) संजय कुमार अग्रवाल, एडीजी (एटीएस) दिनेश एम.एन., टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार, कुंवर राष्ट्रदीप, योगेश यादव, विकास शर्मा, दीपक अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें

बार्डर पार से आई 7.5 करोड़ की 'हीरोइन' पकड़ी गई

×