two-accused-arrested...
एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल टीम और श्रीगंगानगर पुलिस ने पकड़ी अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप, 1 किलो 492 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के पुलिस थाना केसरीसिंहपुर में दो तस्कर गिरफ्तार
जयपुर/ श्रीगंगानगर। राजस्थान पुलिस की एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं जिला पुलिस श्रीगंगानगर ने ज्वॉइंट ऑपरेशल में पाकिस्तान से तस्करी कर मंगवाई गई 1 किलो 492 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। पंजाब से डिलीवरी लेने आए दो तस्कर पकड़े गए। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। राजस्थान पुलिस के आईजी एटीएस विकास कुमार ने बताया कि एटीएस के नेतृत्व में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए थाना केसरीसिंहपुर क्षेत्र में दो आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान से तस्करी कर मंगवाई गई हेराइन पकड़ी। 1 किलो 492 ग्राम हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 7.5 करोड़ रूपये आंकी गई है। अवैध मादक पदार्थ के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस थाना केसरीसिंहपुर के इंचार्ज बलवंत राम के मुताबिक घणजातिया रेलवे फाटक से मिर्जेवाला रोड पर दो युवक करनजोत सिंह पुत्र श्रवण सिंह उम्र 19 साल निवासी खडूर साहिब मोहल्ला गुरमुख दी पत्ती, पुलिस थाना गोविन्द वाला, जिला तरनतारण पंजाब और प्रभदीप सिंह पुत्र हरपाल सिंह उम्र 19 साल निवासी खडूर साहिब मोहल्ला लम्बेया दी पत्ती, पुलिस थाना गोविन्द वाला, जिला तरनतारण पंजाब को दबोचा गया। उनके कब्जे से 1 किलो 492 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस पर एनडीपीएस एक्ट में पुलिस थाना केसरीसिहपुर पर मामला दर्ज कर अनुसंधान रामप्रताप पुलिस इंस्पेक्टर थानाधिकारी श्रीकरणपुर को सुपुर्द की गई है। इतनी अधिक मात्रा में मादक पदार्थ हेरोइन की बरामदगी के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है। हेरोइन केसरीसिंहपुर बस अड्डा के पास से 2 अज्ञात व्यक्तियों ली थी। इसे वे दोनों राजस्थान से पंजाब ले जाकर तरणतारण पंजाब निवासी अपने लीडर को सौंपने वाले थे। इस कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टीम के विक्रम सिह चौहान RPS व उनकी टीम की विशेष भूमिका रही ।