Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

boyfriend-arrested-f...

युवती के कपड़े फाड़ने वाला बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

बॉयफ्रेंड ने, एक्स बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

News Image

कपड़े फाड़ने वाला बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

जयपुर में कॉलेज छात्रा से मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती का बॉयफ्रेंड था और उससे दूरी बनाए जाने के बाद बदला लेने की नीयत से उसने युवती के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय पीड़िता एक निजी कॉलेज की छात्रा है। पहले उसकी दोस्ती एक छात्र से हुई और दोनों साथ रहने लगे, लेकिन मारपीट से परेशान होकर युवती ने उससे संबंध खत्म कर दिए। बाद में वह दूसरे युवक के संपर्क में आई, लेकिन प्रताड़ना के चलते उससे भी अलग हो गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों ने खुद को धोखा दिए जाने की बात मानते हुए 14 जुलाई को कॉलेज जाते समय युवती को रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। लोगों की भीड़ जुटने पर दोनों मौके से फरार हो गए।

खबरों की अविरल धारा

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल और बयान की कार्रवाई पूरी की। एक आरोपी को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, पिछले सात दिनों से फरार दूसरे आरोपी को भी सोमवार को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें
×