Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

wife-attacked-with-i...

पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला, महिला गंभीर घायल

शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र की घटना, आरोपी पति फरार

News Image

घायल पत्नी

अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक वेल्डिंग कारीगर ने अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में महिला के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल महिला को उसकी बहन जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता शबनम (38) का आरोप है कि उसका पति रामावतार सैनी, जो वेल्डिंग का काम करता है, अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। महिला के अनुसार, घटना की रात वह अपनी बच्ची और बहन के साथ घर पर थी। इसी दौरान पति घर आया और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया।

महिला का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। इस बीच आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है और उसे पुलिस कार्रवाई का डर नहीं है। शिवाजी पार्क थाना पुलिस का कहना है कि महिला की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×