last-day-of-jaipur-m...
जलेबी चौक स्थित नगर निगम हैरिटेज के मुख्यालय से नाम मिटाया, मेयर के ऑफिस की नेम प्लेट भी उतारी
नगर निगम के कर्मचारियों ने हैरिटेज के अक्षर उतारकर गुलाबी रंग पोत दिया
जयपुर।
पिंकसिटी जयपुर में अब दो नहीं एक ही नगर निगम होगा। रविवार 9 नवंबर की शाम प्रदेश में नगरीय निकायों में जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसी के साथ शाम ढलते ही जयपुर में हवा महल के पीछे जलेबी चौक के नगर निगम हैरिटेज मुख्यालय से कर्मचारियों ने हेरिटेज लिखा नाम मिटा दिया। मतलब अब जयपुर में एक ही नगर निगम होगा। नगर निगम जयपुर जिसका मुख्यालय फिलहाल लाल कोठी में एसएमएस स्टेडियम के पड़ोस में स्थित नगर निगम ग्रेटर वाली बिल्डिंग होगी। हालांकि जलेबी चौक वाले ऑफिस में भी अफसर और कर्मचारी बैठेंगे। नगर निगम से जुड़े काम फिलहाल वहां से भी चलते रहेंगे। लेकिन अब अलग-अलग दो निगम नहीं होंगे बल्कि दोनों में एक ही मॉनिटरिंग अथॉरिटी से काम होगा। जयपुर की संभागीय आयुक्त वरिष्ठ IAS पूनम को नगर निगम जयपुर के प्रशासक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
नगरी निकायों के मुखिया का कार्यकाल समाप्त होती जयपुर समेत पूरे प्रदेश में सभी नगर पालिकाओं के मेयर नगर परिषद की अध्यक्ष और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष के नेम प्लेट भी उतर गए और उन्होंने अपने ऑफिस भी छोड़ दिए इसी के साथ पार्षदों को भी पार्षद कार्यालय खाली करने के निर्देश हैं देर रात वह भी सामान समेटने में लगे थे हालांकि कुछ पार्षद कार्यालय खाली नहीं कर रहे हुए अपना जमावड़ा यही रखना चाहते हैं लेकिन विरोधियों के आगे उनकी मुश्किल ही चलेगी कार्यालय तो उनको खाली करना ही पड़ेगा।
यह भी पढ़ें