Thursday, 16 April 2026

Home / City /

jaipur-development-a...

शादियों का सीजन बीतते ही जयपुर में सीज हाने लगे अवैध मैरिज गार्डन

जगतपुरा एसकेआईटी के पास नर्सिग विहार के भूखण्ड संख्या 15 से 32 तक मे बिना एकीकरण कराए चल रहे मैरिज गार्डर पर एक्शन

News Image

जेडीए की टीम ने ताला लगा दिया

जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा जोन-9 में जगतपुरा एसकेआईटी के पास नर्सिग विहार के भूखण्ड संख्या 15 से 32 तक मे बिना एकीकरण कराऐ जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के रोड सीमा एवं सुविधा क्षेत्र की भूमि को कवर करते हुये बने मैरिज गार्डन के अवैध निमार्ण की पुख्ता सीलिंग की कार्रवाई की गई। 

महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-9 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जगतपुरा एस.के.आई.टी. के पास नर्सिंग विहार के भूखण्ड संख्या 15से 32 तक मे बिना एकीकरण कराऐ जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के रोड सीमा एवं सुविधा क्षेत्र की भूमि को कवर करते हुये मैरिज गार्डन का अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किये जाने पर पर निर्माणकर्ता को धारा 72 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने हेतु पाबंद किया गया था। निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति लेकर अवैध निर्माण के प्रवेश द्वारों को इंजीनियरिंग शाखा की मदद सेे गेटों पर सील चपड़ी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई। 

इस कार्रवाई के लिए उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-9, 12, 13, 14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई

यह भी पढ़ें

सिद्धार्थ महाजन ने संभाला जेडीए आयुक्त का पदभार

×