Sunday, 2 August 2026

Home / City /

jaipur-a-man-died-bu...

मर गई इंसानियत! अर्थी ले जाने को रास्ता नहीं

जयपुर में श्यामनगर थाना इलाके में एक डेड बॉडी श्मशान नहीं ले जा पा रहे लोग, पुलिस एक बार बैरंग लौटी

News Image

अवैध निर्माण वाले ने बस्सी का रास्ता रोक दिया, अर्थी को कैसे श्मसान ले जाएं लोग

जयपुर।

श्यामनगर जयपुर के देवी नगर में एक अर्थी को कंधा देने वालों के लिए रास्ते के इंतजार में एक लाश कई घंटों तक घर में पड़ी रही। पड़ोस में अवैध निर्माण और अतिक्रमण ने बस्ती का रास्ता रोक रखा था। ऐसे हालात नहीं थे कि चार लाेग कंधों पर अर्थी लेकर एक साथ निकल सके। पुलिस भी पहुंची, समझाइस कर दी, पुलिस के सामने अतिक्रमण हटाने की हामी भरकर पुलिस के जाते है फिर मुकर गए। पुलिस भी सख्ती की जगह इंसानियत का हवाला देती रही। इस अतिक्रमण को लेकर जेडीए में भी शिकायत की हुई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। बस्ती वाले कह रहे थे कि अर्थी तो घर से ही उठेगी। नहीं तो लाश यहीं पड़ी रहेगी। मामला फंस गया।

अतिक्रमण करने वाले अर्थी के लिए भी रास्ता नहीं दे रहे, सुनकर माथा ठनक जाए। सुबह से डेडबॉडी मौके पर ही पड़ी है। ये सूचना जब पुलिस के पास पहुंची तो मौके पर टीम गई। अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वाले पुलिस से भी जिद बहस करने लगे। श्याम नगर थाना इंचार्ज दलवीर सिंह ने बताया कि रास्ते से अतिक्रमण हटवा दिया है, मृतक का कोई परिजन अजमेर से आ रहा है, घर वाले अर्थी उठाने में उसका इंतजार कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि जयपुर जैसे शहर की एक बस्ती में किसी के जन्म, मरण, परण कोई कार्यक्रम हो सबके लिए यह अतिक्रमण परेशानी बना हुआ है, लेकिन कोई हटवा नहीं पा रहा।

मामला श्यामनगर थाना इलाके का है। एक तरफ दृव्यवति नदी की (अमानीशाह नाला) दीवार है जो न्यू सांगानेर रोड की तरफ जाती है, दूसरी तरफ बस्ती। हरिजन बस्ती के रहने वाले किशन की देर रात मौत हो गई। बस्ती को जाने वाले रास्ते पर काफी आगे बढ़कर जमीन पर अवैध कब्जा कर एक मकान निर्माण चल रहा है। सीमा से काफी दूर तक बल्ली गाड कर उन पर टीन की चद्दरें ठोक रखी है। जेडीए को कई बार शिकायत कर दी, जेडीए का एनफोर्समेंट दस्ता आता है और काम रुकवाकर चले जाते हैं।

पार्षद विधायक सब बहुत अच्छे हैं, लेकिन उनकी भी कोई नहीं सुनता: मृतक के परिजनों और आसपास वालों ने बताया कि नाले के पास जिसका प्लॉट था, उसे तो सरकार ने जब अमानीशाह का नाला चौड़ा किया तो अन्य जगह प्लॉट दे दिया। उसकी बची जमीन पर अतिक्रमण कर बिहार का एक व्यक्ति मकान बना रहा है। उसने आने जाने का रास्ता नहीं छोड़ा। स्थानीय पार्षद, विधायक सब अच्छे व्यक्ति हैं, कई बार उन्होंने भी शिकायत की, लेकिन जेडीए के एनफोर्समेंट वालों से अवैध निर्माण करने वाले ने सैटिंग कर ली है। शिकायत होते-हाेते नींव से शुरु हुआ निर्माण छत तक पहुंच चुका, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। उलटा मकान बना रहा व्यक्ति धमकाता है कि मेरा क्या उखाड़ लिया।

कैसे उठेगी अर्थी

खबरों की अविरल धारा

देवीनगर नाले के पास हरिजन बस्ती के रहने वाले किशन की गुरुवार रात मौत हो गई। लाश घर में ही पड़ी है, अर्थी बांधी दी गई है, लेकिन कंधा देने वालों के एक साथ नकलने की समस्या है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि मृतक के घर से ही अर्थी उठती है, बाहर गली मोहल्ले से नहीं उठा सकते। ऐसे में परिवार के लोग मुश्किल में थे कि अर्थी कैसे उठाएं।

चार आदमी निकलने की जगह नहीं

नाले के पास एक मकान निर्माण चल रहा है। इतनी जगह कवर कर ली कि चार आदमी एक साथ नहीं निकल सकते। ऐसे में मृतक के घर से लोग अर्थी लेकर श्मशान तक कैसे जाएं। स्थानीय लोग चाहते तो शव को बाहर सड़क तक लाकर वहां अर्थी बांध सकते हैं, लेकिन वे भी जिद पर हैं, देखना है जयपुर में सरकार, पुलिस, प्रशासन के होते हुए एक मृतक की शवयात्रा उसके घर से निकल सकती है या नहीं। सुबह से चल रहा विवाद शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे तक जस का तस बना हुआ था, पुलिस समझाकर लौट चुकी थी और अफसरों को बता दिया गया कि मामला निपट गया। अफसरों ने भी बताया कि परिजन का इंतजार है, अब अर्थी उठ जाएगी


यह भी पढ़ें
×