Friday, 17 April 2026

Home / City /

illegal-guide-lapka-...

हवामहल के सामने कर रहा था लपकागिरी, पर्यटक पुलिस ने लपक लिया

पर्यटक थाना पुलिस जयपुर ने एक अवैध गाइड (लपका) पुरानी विधानसभा के सामने, आमेर रोड से गिरफ्तार किया

News Image

पुलिस ने पकड़ा तो घुटनों पर आ गया लपका

जयपुर।

पिंकसिटी में घूमने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को परेशान करने, उन्हें खरीददारी के लिए लपकने वाले एक शातिर अवैध गाइड को पर्यटक थाना पुलिस ने दबोच लिया। पुरानी विधानसभा के सामने आमेर रोड जयपुर से एक लपके (गाइड) को गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी घूमने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद जयपुर शहर है। आगामी त्योहारों, दीपावली, नववर्ष आदि की छुट्टियों में भारी तादाद में पर्यटक आने के कारण उनकी सुरक्षार्थ एवं सुगम पर्यटन व्यवस्था करने एवं अवैध गाइडों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशों की पालना में SI हरिओम सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जयपुर शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों के आसपास डिकॉय आपरेशन चलाकर पर्यटक पुलिस अवैध गाइड चंचल सिंह (लपके) के खिलाफ राजस्थान पर्यटन व्यवसाय (सुविधा और विनियम) अधिनियम 2010 (संशोधन) अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज कर अरेस्ट कर लिया। इस अभियान के दौरान अब तक 13 लपकों की जा चुकी है। गिरफ्तारशुदा लपका चंचल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह जाति सिख उम्र 39 साल निवासी म.न. 13 बस स्टैंड जयसिंहपुरा खोर पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर को अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढ़ें

झुंझुनूं में पिलानी पुलिस की हो गई 6.40 करोड़ की चांदी

×