Thursday, 16 April 2026

Home / City /

dhaba-collapses-in-s...

लोग ढाबे में खाना खा रहे थे, अचानक छत ढह गई

सांगानेर पुलिस थाने के सामने हरिशंकर रेस्टाेरेंट ढाबा ढह गया, रात करीब आठ बजे हुआ हादसा, एक मौत, तीन मंजिला बिल्डिंग की छत ढह गई

News Image

ढाबे के सामने का शटर तोड़कर मलबा हटाकर शव को निकाला

जयपुर।

सांगानेर थाना जयपुर के सामने पुलिया के पश्चिम दिशा में एक तीन मंजिला ढाबे की छत ढह गई। ढाबा गिरने से वहां खाना खा रहे कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर घायलों को निकालकर एंबुलेंस में रखवाने वाले लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति काफी सीरियस था, संभवत उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भी हादसे में रामकरण बैरवा नाम की एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। मामूली घायल मौके से ही इधर-उधर हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जेसीबी बुलाई गई। जेसीबी ने ढाबे के सामने से शटर तोड़कर हटाया, तब मलबा हटा कर शव को निकाला जा सका। एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सांगानेर चौराहा पर गौशाला की तरफ से आने वाली स्लीप लेन पर हरिशंकर रेस्टोरेंट नाम से एक ढाबे की छत करीब आठ बजे ढह गई। ढाबे को सामने से तो चकाचक कर रखा था, लेकिन अंदर स्थित जर्जर थी। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागते हुए दिखे। हालांकि पास ही सांगानेर थाना हाेने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। बचाव व राहत का काम शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें
×