cm-bhajanlal-suddenl...
CM, बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहुंचे SMS अस्पताल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने धन्वंतरि ओपीडी समेत कई विभागों का दौरा किया और अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सर्जरी, ऑर्थोपेडिक और अन्य विभागों की ओपीडी में पहुंचे। यहां उन्होंने इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, जांच प्रक्रिया और उपचार संबंधी अनुभवों के बारे में पूछा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकांश मरीजों ने अस्पताल की सेवाओं को लेकर संतोष जताया है। हालांकि उन्होंने माना कि किसी भी व्यवस्था में सुधार की संभावना हमेशा बनी रहती है और सरकार लगातार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि एसएमएस अस्पताल राजस्थान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और सुचारू बनाए रखना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को इलाज, जांच और अन्य जरूरी सेवाएं समय पर मिलें तथा अस्पताल आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें