Sunday, 2 August 2026

Home / City /

chief-minister-bhaja...

जयपुर में भारत टैक्सी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर में भारत टैक्सी का शुभारंभ किया

News Image

कैब बाइक एवं ऑटो

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर में भारत टैक्सी का शुभारंभ किया। एचसीएम राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत टैक्सी सहकारिता के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में उभरकर परिवहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, पारदर्शिता और रोजगार सृजन को नई दिशा देगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के कैब, बाइक एवं ऑटो के समूह को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया । कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार, सांसद मंजू शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में भारत टैक्सी के सारथी उपस्थित रहे।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×