chief-minister-bhaja...
बनीपार्क जयपुर स्थित कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण
दी बार एसोसिएशन जयपुर का शपथ ग्रहण समारोह
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बनीपार्क स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में दी बार एसोसिएशन जयपुर के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दी बार एसोसिएशन जयपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, विधायक गोपाल शर्मा, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार उपमन एवं जस्टिस मनीष शर्मा सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
दी बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव दिसंबर 2025 में हुए थे। अध्यक्ष पद पर सोमेश चंद शर्मा की जीत हुई थी। महासचिव पद पर उमेश चौधरी और उपाध्यक्ष पद पर मोनिका की जीत हुई है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट रोहिताश भास्कर थे।