Sunday, 2 August 2026

Home / City /

blue-electric-buses-...

जोधपुर में जुलाई के अंत से दौड़ेंगी ब्लू इलेक्ट्रिक बसें

पहले चरण में 40 बसें मिलेंगी, शहर के 17 रूटों पर होगा संचालन

News Image

जोधपुर की पहचान के अनुरूप नीले रंग की इलेक्ट्रिक बसें

जोधपुर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जुलाई के अंतिम सप्ताह से शहर में ब्लू इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने की तैयारी है। रूट निर्धारण, चार्जिंग स्टेशन और झालामंड डिपो का काम तेजी से चल रहा है।

पहले चरण में होगी  30 से 40 बसें उपलब्ध

बजट घोषणा के तहत जोधपुर को कुल 125 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। पहले चरण में 30 से 40 बसें उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिन्हें शहर के 17 रूटों पर चलाया जाएगा। नगर निगम के अनुसार, शुरुआत में बसों का संचालन पुराने रूटों पर ही होगा।

खबरों की अविरल धारा

36 यात्रियों की क्षमता

जोधपुर को मिलने वाली बसें 9 मीटर लंबी होंगी, जिनमें 25 सीटें और करीब 36 यात्रियों की क्षमता होगी। इनमें दो सीटें दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित रहेंगी। परियोजना के तहत झालामंड में डिपो बनाया जा रहा है, जहां चार्जिंग व्यवस्था के लिए 220 केवी लाइन और 13 ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। बसों के संचालन के लिए कंपनी 100 ड्राइवर नियुक्त करेगी, जबकि नगर निगम करीब 235 कंडक्टरों की भर्ती करेगा।

यह भी पढ़ें
×