Sunday, 2 August 2026

Home / City /

auto-rickshaw-driver...

ट्रैफिक कांस्टेबल को ऑटो चालक ने मारी टक्कर, पैर में आई चोट

मुरलीपुरा इलाके में अलका टाॅकीज तिराहे की घटना, राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

News Image

ऑटो को रोकने का प्रयास किया तो पैर पर चढ़ाया

जयपुर के मुरलीपुरार थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ऑटो चालक द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यातायात पुलिस जयपुर पश्चिम में तैनात कांस्टेबल महेश कुमार, पुत्र कल्याण सिंह, 4 जुलाई 2026 की शाम अलका तिराहा पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान करीब 6:10 बजे आराधना खेतान की ओर से एक ऑटो (नंबर RJ14 PG 6998) तेज गति से रेड लाइट क्रॉस करते आता दिखा। कांस्टेबल महेश कुमार ने नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और बचने के प्रयास में ऑटो कांस्टेबल के बाएं पैर पर चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गया। इस घटना में कांस्टेबल के बाएं पैर के पंजे में चोट आई।

खबरों की अविरल धारा

घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी की शिकायत पर मुरलीपुरा थाने में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ऑटो चालक की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें
×