Thursday, 16 April 2026

Home / Exclusive /

ajit-pawar-plane-cra...

भारत ने विमान हादसों में खो दिए कई दिग्गज

विमान हादसों में जान गंवाने वाले नेता-अफसर और चर्चित हस्तियों की लंबी फेहरिस्त

News Image

ऐसे-ऐसे नाम हमसे दूर चले गए, जिनकी शायद कल्पना भी नहीं की होगी

देश ने विमान हादसे में फिर एक मजबूत आदमी खो दिया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत दादा पवार का नाम भी उनमें शामिल हो गया, जो चर्चित शख्सियतें अलग-अलग विमान हादसों में मौत के आगोश में चली गई। भारत में विमान हादसे और उनमें मरने वाले दिग्गजों की लंबी फेहरिस्त हैं। इनमें ऐसे-ऐसे नाम हैं जिनके बारे में शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि वे हमें इस तरह से अचानक छोड़ जाएंगे।

देश के कई दिग्गज हो चुके विमान हादसों के शिकार

 1. संजय गांधी: कांग्रेस नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की 23 जून 1980 को एक हादसे में मौत हो गई थी। सफदरजंग एयरपोर्ट के पास दिल्ली फ्लाइंग क्लब के एक विमान में हवाई करतब दिखाते समय विमान का कंट्रोल खो गया और वह क्रैश हो गया।

2. माधवराव सिंधिया: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया की 30 सितंबर 2001 को कानपुर में एक पॉलिटिकल रैली में जाते समय प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। वह खुद सिविल एविएशन मिनिस्टर थे। 10 सीटों वाला प्राइवेट विमान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास खराब मौसम की वजह से क्रैश हो गया था। 

3. जीएमसी बालयोगी: लोकसभा स्पीकर और तेलुगु देशम पार्टी के नेता जीएमसी बालयोगी की 3 मार्च 2002 को एक चॉपर क्रैश में मौत हो गई थी। पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम से उन्हें ले जा रहा एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में कैकलूर के पास एक तालाब में गिर गया था।

4. विजय रूपाणी: पिछले साल 12 जून अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था। ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया था। इस दुर्घटना में विमान में सवार 260 यात्रियों की मौत हो गई थी। विजय रूपाणी भी इस विमान में थे।

5. वाईएस आर रेड्डी: आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की 2 सितंबर 2009 को मौत हो गई, जब खराब मौसम के कारण उनका बेल 430 हेलीकॉप्टर घने नल्लामाला जंगल में क्रैश हो गया।

6. जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की 8 दिसंबर, 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत से पूरा भारत स्तब्ध रह गया था। इस हेलीकॉप्टर क्रैश में उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 12 अन्य लोग भी मारे गए थे।

7.  सुरेंद्र नाथ 9 जुलाई 1994 को पंजाब के राज्यपाल सुरेंद्र नाथ चंडीगढ़ से कुल्लू जा रहे थे। 14 सीटों वाला एयरक्राफ्ट हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की कामरूनाग पर्वत श्रृंखला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनकी परिवार सहित मौत हो गई थी।

8. दोरजी खांडू अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू और चार अन्य की 30 अप्रैल 2011 को उस समय दर्दनाक हो गई थी, जब उन्हें तवांग से ईटानगर ले जा रहा हेलीकॉप्टर राज्य के पश्चिमी कामेंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

9.ओम प्रकाश जिंदल ओपी जिंदल और सुरेंद्र सिंह (2005): उद्योगपति और हरियाणा के मंत्री ओम प्रकाश जिंदल और कृषि मंत्री सुरेन्द्र सिंह की 2005 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनका हेलीकॉप्टर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था, तभी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

10.अजीत पवार महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी 2026 को एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है।

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पंवार की प्लेन क्रैश में मौत

×