Sunday, 2 August 2026

Home / Exclusive /

rajasthan-university...

शिक्षक बनना चाह रहे थे, अब डिग्री छोड़ो या नौकरी...

राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा और राजस्थान यूनिवर्सिटी की स्पेशल बीएड परीक्षा का शेड्यूल टकराया

News Image

RU से संबद्ध 50 से अधिक कॉलेजों के सैकड़ों छात्र संकट में फंसे

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की इसी माह होने वाल शिक्षक भर्ती परीक्षा और स्पेशल बीएड की थर्ड सेमेस्टर परीक्षा की डेट आपस में टकरा गई हैं। इससे प्रदेश के सैकड़ों युवाओं के सामने डिग्री और नौकरी का अवसर दोनों में से एक को चुनने का यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है। शिक्षक भर्ती परीक्षा 17 से 20 जनवरी तक प्रस्तावित है। दूसरी तरफ राजस्थान यूनिवर्सिटी ने स्पेशल बीएड थर्ड सेमेस्टर वालों का परीक्षा कार्यक्रम भी तय कर दिया। इसमें भी 17,19 और 20 जनवरी की परीक्षा तिथियां हैं। ऐसे में बीएड या एसटीसी कर चुके जो युवा स्पेशल बीएड कर रहे हैं, वे अपनी डिग्री और नौकरी के अवसर को लेकर उलझन में हैं।

स्पेशल B.ed की डेट टकराई

बहुत सारे युवा ऐसे हैं जिन्होंने ग्रेजुएशन और सामान्य B.ed कर रखा है और अब वह स्पेशल B.ed भी कर रहे हैं। उन्होंने भी शिक्षक भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरा है। स्पेशल बीएड थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा टाइम टेबल राजस्थान यूनिवर्सिटी और RSSB अध्यापक भर्ती परीक्षा की तिथियां आपस में टकरा रही है जिसके कारण उनकी दोनों में से एक परीक्षा छोड़नी पड़ेगी यदि राजस्थान यूनिवर्सिटी स्पेशल बीएड परीक्षा की कुछ तिथियां बदलकर 21 जनवरी और उसके बाद कर दे तो अभ्यथियों को होने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगी। दोनों परीक्षाएं दे सकेंगे। डिग्री और करियर दोनों का अवसर मिल पाएगा।

सैकड़ों युवाओं के सामने परेशानी

राजस्थान स्टॉफ सिलेक्शन बोर्ड की शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट 17 से 20 जनवरी तय है। इधर राजस्थान यूनिवर्सिटी ने स्पेशल बीएड के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा तिथि भी तय कर दी। इसमें पेपर नंबर C 16, D17 और D 18 की डेट भी 17, 19 और 20 जनवरी है। राजस्थान के यूनिवर्सिटी के करीब 50 स्पेशल बीएड कॉलेजेज में पढ़ रहे सैकड़ों स्टूडेंट ऐसे है जिन्होंने पहले सामान्य बीएड कर लिया, अब स्पेशल बीएड कर रहे हैं। वे शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पात्र है। दोनों परीक्षाओं की तिथियां टकराने ने उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई कि वे अब डिग्री छोडे़ या नौकरी का अवसर।


यह भी पढ़ें
×