a-reality-check-of-r...
जयपुर में शहरी स्वास्थ्य केन्द्र जामड़ोली का रियलिटी चेक
जामड़ोली में जांच रजिस्टर में उल्टी-सीधी डेटा एंट्री
राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के मरीजों के ‘हेल्थ का डेटा’ बिगाड़ रखा है। हेल्थ चेकअप का डेटा मैंटेन करने वाले कॉलम में वजन और हाइट की जगह ब्लड प्रेशर का लेवल लिखा जा रहा है। जहां ब्लड़ प्रेशर लिखना है, वहां ब्लड शुगर लिखा जा रहा है और ब्लड शुगर का कॉलम खाली है। ये गड़बड़ी महज एक बानगी है, बात पूरे हेल्थ सिस्टम में चली रही धांधली की है। जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में आने वाले मरीजों का कोई धणी-धोरी नहीं है। राजगंगा टीम ने जयपुर में आगरा रोड स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात देखे तो पोल खुल गई। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी लाइन लगी थी, सर्वर डाउन मिला। दो कम्प्यूटर ऑपरेटर में एक कुर्सी पर पसरा था तो दूसरा मरीजों के ओपीडी पर्ची पर हाथ से अशुद्ध नाम पते लिखकर मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहा था। डॉक्टर्स भी लापता था। मुफ्त दवा काउंटर पर कतारें लगी थी, फाॅर्मासिस्ट अंदर बैठे गप्पे मारते नजर आए।
जामड़ोली शहरी स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली
ये तस्वीर जामड़ोली शहरी स्वास्थ्य केंद्र के मुख्यमंत्री निशुल्क दवा केंद्र की है। यहां दो काउंटर है, एक काउंटर बंद पड़ा है, दूसरे पर दो विंडों के लिए दो फार्मासिस्ट हैं। दोनों दवा काउंटर के अंदर मौजूद हैं, लेकिन हॉस्पिटल के ओपीडी समय में एक विंडो बंद कर एक ऑपरेटर गप्पे मारता मिला। वह दवा लेने के खड़े मरीजों की मदद के जगह दूर हॉस्पिटल के बाहर का नजारा खिड़की से देखते हुए मोबाइल पर बात करता दिखा। इस काउंटर का हाल यह है कि कई बुजुर्ग मरीज तो दवा के इंतजार में खड़े-खड़े थककर फर्श पर बैठ गए। कुछ मरीजों के लिए तो दवा का इंतजार इतना लंबा हो गया कि परेशान होकर पर्ची लेकर बाहर दुकान पर पहुंचे और पेमेंट देकर दवा खरीदने को मजबूर है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दो ऑपरेटर बैठे मिले। सर्वर डाउन,एक ऑपरेटर कुर्सी पर पसरा दूसरा रजिस्टर में एंट्री कर अशुद्ध नाम लिखकर पर्ची काट रहा और बाहर लंबी कतार लगी हुई। हैं।