हरे-पेड़-की-हत्या-का-...
जहां सीएम से पौधा लगवाया, वहां पहले से लगा पेड़ उखाड़ दिया गया
जहां से अफसरों ने अशोक का पेड़ उखाड़ा, वहां मुख्यमंत्री के हाथों से कदंब व कल्पवृक्ष लगवाया
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के जन्मदिन पर जयपुर में हरे पेड़ की हत्या का पाप हो गया। नगर निगम, हाउसिंग बोर्ड और जिला प्रशासन के अफसरों ने मुख्यमंत्री को भी इस पाप का भागीदार बना दिया। दरअसल सेवा पखवाड़ा की शुुरूआत के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को मानसराेवर के सिटी पार्क में पौधारोपण करना था। मुख्यमंत्री से पौधाराेपण कराने के लिए मंगलवार को जगह सिलेक्ट करनी थी। सिटी पार्क गए अफसरों ने खेल कर दिया। वहां पहले से लगे करीब छह फीट के हरे-भरे अशोक (आशापाला) के पेड़ को उखाड़ कर उसी की जगह गड्ढा खुदवा दिया। बुधवार सुबह से ही प्रदेश भर में सेवा पखवाड़े का आगाज हुआ है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में सफाई की और परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जहां से एक हरा पेड़ उखाड़ा, उसी के गड्ढे में सीएम ने पौधा लगाया।