Thursday, 16 April 2026

Home / Exclusive /

राजस्थान,-जयपुर,-पुल...

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में इंग्लिश मीडियम वालों की 'हिंदी'

कांस्टेबल IT के 1469 पदों पर एग्जाम देेने वाले अधिकतर PCM कैंडिडेट इंग्लिश मीडियम के थे हिंदी में पेपर देखकर सिर चकरा गया

News Image

परीक्षार्थी बैठे बैठे सिर खुजाते रहे

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी मीडियम से पढ़े अभ्यर्थियों की हिंदी हो गई। हाल ही 13-14 सितंम्बर को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हुई थी। पहले दिन IT के पेपर में PCM (फिजिक्स-कैमेस्ट्री-मैथ्स) वाले फंस गए। कांस्टेबल IT के 1469 पदों के लिए करीब 76 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर हिंदी मीडियम आया। वर्तमान में PCM के 70 प्रतिशत इंग्लिश मीडियम वाले हैं, हिंदी का पेपर देखकर उनके हाथ-पांव फूल गए। कई को तो यह भी समझ नहीं आया कि अमाशय किसे कहते हैं। वो बेचारे stomach पढ़कर आए हैं। ये एक बानगीभर है। 150 प्रश्नों में करीब 100 प्रश्न ऐसे आ गए जिनमें क्लिस्ट हिंदी के शब्द लिखे हुए थे। हिंदी दिवस पर अंग्रेजी मीडियम वालों को जटिल हिंदी का पेपर हल करने में पसीने छूट गए। घर लौटकर कई को लगा कि काश वे हिंदी मीडियम में पढ़े होते तो कम से कम कांस्टेबल भर्ती के पेपर में इतनी हिंदी नहीं होती, कोर्ट जाएंगे।

PCM सब्जेक्ट वालों को सबसे ज्यादा परेशानी

राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में के दो दिन में तीन पेपर हुए। पहले दिन सिर्फ कांस्टेबल IT के अावेदकों के लिए एक पेपर हुआ। जिसमें आवेदन के लिए PCM से पढ़े अभ्यर्थी ही पात्र थे। करीब 76 हजार अभ्यर्थियों ने पहले दिन यानि 13 सितंबर को परीक्षा दी थी। दूसरे दिन सामान्य कांस्टेबल व अन्य पदों के लिए दो शिफ्टों में पेपर हुआ। आधे अभ्यर्थियों को पहली शिफ्ट में आधों को दूसरी शिफ्ट में पेपर देने का मौका मिला। परीक्षा के लिए कुल 5 लाख 24 हजार 740 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिनमें से 3 लाख 76 हजार 902 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों दिनों में करीब 72% अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि रविवार 14 सितम्बर को जिला पुलिस कांस्टेबल, इन्टेलीजेंस, आरएसी, एमबीसी के कांस्टेबल, सामान्य व चालक पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 21 जिलों में किया गया। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पहली पारी में 582 परीक्षा केंद्रों पर हुई और दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक दूसरी पारी में 21 जिलो के 580 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इन दोनों पारियों की परीक्षाओं में तीन लाख से कुछ अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए।अंग्रेजी मीडियम में पढ़े लिखे अभ्यर्थियों को हिंदी में पेपर देने के सवाल पर वे बोले, जहां कठिन शब्द थे, वहां अंग्रेजी लिखी थी, राजगंगा ने प्रश्न गिनाये तो वे जवाब नहीं दे पाए।

यह भी पढ़ें

exclusive

×