Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

maharashtra-deputy-c...

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत

विमान में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार थे, जिसमें दो क्रू मेंबर और अजित पवार के दो सहयोगी भी थे।

News Image

महाराष्ट्र के बारामती में हुआ प्लेन क्रैश, महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार की बुधवार सुबह एक विमान हादसे में मौत हो गई है। ये विमान महाराष्ट्र के बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार थे जिसमें दो क्रू मेंबर और अजित पवार के दो सहयोगी भी थे। डीजीसीए के मुताबिक हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के मुताबिक दुर्घटना सुबह 8.48 बजे विमान की क्रैश लैंडिंग के दौरान हुई। यह चार्टर विमान था, जो VTSSK, LJ45 था, और यह मुंबई से बारामती जा रहा था। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त विमान क्रैश हो गया था। इस विमान हादसे का एक वीडियो आया है, जिसमें विमान धूं-धूं कर जलता हुआ दिख रहा है। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

हादसे के बाद पवार परिवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गया। शरद पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। दूसरी पार्टी के कई नेता और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के भी कई नेता बारामती पहुंचे।

महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीन दिनों के राजकीय शोक का एलान कर दिया है। अजीत पवार जिस विमान में सवार थे वो लियर जेट-45 (LJ45) एक मध्यम आकार का विमान है, जिसे बिजनेस जेट या चार्टर फ्लाइट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।कनाडाई विमान कंपनी बॉम्बार्डियर के बनाए गए लियरजेट विमानों का इस्तेमाल कई चार्टर कंपनियां करती हैं। इसमें एक बार में लगभग आठ यात्री यात्रा कर सकते हैं। करीब तीन हजार किलोमीटर की रेंज तक उड़ान भरने की क्षमता है। लियरजेट-45 विमान 2010 में बना था यानी यह लगभग सोलह साल पुराना था।

खबरों की अविरल धारा



यह भी पढ़ें
×