Thursday, 16 April 2026

Home / City /

agra-police-caught-t...

महिला का गला काटने वाले के पैर में यूपी पुलिस का 'पीतल'

दिनदहाड़े महिला की चाकू से हमला कर हत्या करने से पुलिस महकमे में मच गई थी खलबली, बदमाश को पकड़ लिया

News Image

पुलिस की गाेली लगी तो घुटनाें पर आ गया बदमाश

आगरा।

दिवाली पर थाना सिकंदरा के रूनकता कस्बा में बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या करने वाले से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपित इमरान घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से ऐसे अस्पताल भेजा। पुलिस अब अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

बता दें कि 20 अक्टूबर को दिनदहाड़े थाना सिकंदरा क्षेत्र के रूनकता में रहने वाली फिरदोस (70 वर्ष) कि पड़ोस में रहने वाले इमरान ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार देर रात खड़़वाई नहर के पास इमरान से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एसीपी हरीपर्वत संजय महाडिक अक्षय ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से इमरान घायल हो गया। उसे तत्काल एसएन मेडिकल इमरजेंसी भेजा गया है। ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से इमरान घायल हो गया। उसे तत्काल एस एन इमरजेंसी भेजा गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सिकंदरा प्रदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआई नीलेश शर्मा, एसआई विकास कुमार, एसआई अभिषेक डागर, एसआई अंकित तोमर, विजयपाल सिंह, भूरा सिंह, सूरज कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें

आगरा पुलिस ने बना दिया लंगडा...

×