a-royal-mock-wedding...
इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव में राजस्थान की रॉयल वेडिंग संस्कृति की भव्य झलक
मॉक वेडिंग के दौरान वरमाला डालते दूल्हा-दुल्हन
जयपुर के एक होटल में रविवार रात निकली एक शाही बारात ने लोगों का ध्यान खींच लिया। बैंड-बाजा, सजी-धजी बग्गी, पारंपरिक परिधान, आतिशबाजी और भव्य स्वागत के बीच यह आयोजन बिल्कुल असली शादी जैसा नजर आया। हालांकि यह 'मॉक वेडिंग' थी, जिसका उद्देश्य राजस्थान की शाही विवाह परंपरा और वेडिंग इंडस्ट्री की भव्यता को प्रदर्शित करना था।
यह आयोजन इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (IWTC) के तहत किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए वेडिंग प्लानर्स, होटल व्यवसायी और पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद आयोजित 'वेड-वाह ब्राइडल स्टाइल वॉक' में मिस राजस्थान और मिसेज राजस्थान की मॉडल्स ने पारंपरिक और आधुनिक ब्राइडल कलेक्शन पेश किए, जो आकर्षण का केंद्र रहे।