राजगंगा डेस्क • राजगंगा लाइव
जयपुर • Sat, 22 November 2025 / 12:43 am
जयपुर।
राजस्थान में नए सीएस के ज्वाइन करने के बाद आईएएस अफसरों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची आ गई। कई अफसर ढंग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे थे, उनको बदल दिया गया। कुछ एक पद प्रतिष्ठा में मस्त होकर दूसरे को हल्के में ले रहे थे, तो कुछ मंत्री-विधायकों को कहा नहीं मान रहे थे। उन्हें बदल दिया गया। इस सूची में सबसे बड़ा चेंज मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव का तबादला है। शिखर अग्रवाल को बदलकर अखिल अरोड़ा को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। वे पिछली अशोक गहलोत सरकार में फाइनेंस सेक्रेटरी थे।
सिविल लाइंस तक लैपर्ड पहुंचा तो जंगलात में भी बदलाव
शुक्रवार रात सरकार ने कुछ आईएफएस और एक आईपीएस अफसर का भी तबादला किया है। आईएफएस अफसरों में 33 के तबादले किए गए हैं। राजस्थान के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक बदल दिए गए हैं। लगता है यह सिविल लाइंस तक लैपर्ड पहुंच जाने का असर है। केसीए अरुण प्रसाद को मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जयपुर लगाया गया है।
लेह और पुलवामा की एसपी रही पीडी नित्या, डीसीपी जोधपुर
राजस्थान को हाल ही में विवाह के बैकग्राउंड पर कैडर चेंज होने के बाद एक औरआईपीएस अधिकारी मिल गई हैं। पीडी नित्या 2016 बैच की आईपीएस है और जम्मू कश्मीर कैडर से राजस्थान आई हैं। वे लेह और पुलवामा जैसी जगह एसएसपी रह चुकी हैं। उन्हें डीसीपी जोधपुर ईस्ट लगाया गया है।
आईएसएस अफसरों की तबादला सूची पढ़िए
- अखिल अरोड़ा (1993) : अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी एवं भू-जल विभाग, राजस्थान, जयपुर
- शिखर अग्रवाल (1993): अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवंमध्यम उद्यम (एम. एस.एम.ई.) एवं राजकीय उपक्रम एवं दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कोरिडोर एवं विशेषाधिकारी, भिवाड़ी इन्टीग्रेटेड विकास प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय एवं निवेश संवर्धन ब्यूरो, राजस्थान, जयपुर एवं अध्यक्ष, रीको, जयपुर एव अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, राजसीको जयपुर
- प्रवीण गुप्ता (1995): अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, पर्यटन विभाग, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग एवं महानिदेशक, जवाहर कला केन्द्र, राजस्थान, जयपुर एवं अध्यक्ष, राजस्थान पर्यटन विकास निगम, राजस्थान, जयपुर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आमेर विकास एवं प्रबन्धन प्राधिकरण, जयपुर
- आलोक गुप्ता (1996): अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल जयपुर
- दिनेश कुमार (1996): प्रमुख शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, जन अभियोग निराकरण, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग, राजस्थान, जयपुर
- राजेश कुमार यादव (1996): महानिदेशक, हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान एवं पदेन प्रमुख शासन सचिव, प्रशिक्षण, राजस्थान, जयपुर
- गायत्री ए. राठौड (1997): प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं पंचायती राज (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान,
- भवानी सिंह देथा (1999) : प्रमुख शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पंचायती राज (महिला एवं बाल विकास) विभाग, राजस्थान, जयपुर
- मंजू राजपाल(2000): प्रमुख शासन सचिव एवं पंजीयक सहकारिता विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी एवं पंचायती राज (कृषि) विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं अध्यक्ष, राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड, जयपुर
- नवीन जैन (2001): शासन सचिव, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमण्डल सचिवालय, सम्पदा, स्टेट मोटर गैरेज एवं नागरिक उड्डयन विभाग एवं पदेन चीफ ऑफ प्रोटोकॉल एवं महानिदेशक नागरिक उड्डयन, राजस्थान, जयपुर एवं आवासीय आयुक्त, नई दिल्ली
- रवि जैन(2004): शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं आयुक्त, स्थानीय निकाय विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं अध्यक्ष, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड, राजस्थान, जयपुर
- डॉ. रवि कुमार सुरपुर शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं शासन सचिव, आयोजना, आयोजना (जनशक्ति और गजेटियर्स), सांख्यिकी विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं अध्यक्ष, राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड, जयपुर
- अम्बरीश कुमार (2004) शासन सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्थान, जयपुर
- डॉ. जोगा राम (2005) शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज, राजस्थान, जयपुर
- रोहित गुप्ता (2006): अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान अक्षय उर्जा निगम लिमिटेड, जयपुर
- डॉ. टीना सोनी (2007) शासन सचिव, वित्त (व्यय) विभाग, राजस्थान, जयपुर
- शुचि त्यागी (2007) शासन सचिव, परिवहन विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं शासन सचिव, देवस्थान विभाग, राजस्थान, जयपुर
- राजन विशाल (2008) शासन सचिव, वित्त (बजट) विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी, जयपुर
- अर्चना सिंह(2008) शासन सचिव, कार्मिक विभाग, राजस्थान, जयपुर
- नलिनी कठोतिया (2010) संभागीय आयुक्त, भरतपुर
- अनिल कुमार अग्रवाल (2011) संभागीय आयुक्त, कोटा
- हिमांशु गुप्ता (2012) आयुक्त एवं विशिष्ठ शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग एवं प्रबन्ध निदेशक, राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड, जयपुर
- टीकमचन्द (2012) सदस्य, राजस्व मण्डल, अजमेर
- निकया गोहाएन (2013) आयुक्त, बाल अधिकारिता विभाग, राजस्थान, जयपुर
- इकबाल खान(2013) आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव, निःशक्तजन,राजस्थान, जयपुर
- शुभम चौधरी (2014) आयुक्त, उद्यानिकी, राजस्थान, जयपुर
- सुरेश कुमार ओला (2014) आयुक्त, उद्योग, वाणिज्य एवं कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी, राजस्थान, जयपुर एवं आयुक्त (विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय), निवेश संवर्धन ब्यरो राजस्थान, जयपुर
- बाबूलाल गोयल (2014) आयुक्त, देवस्थान विभाग, उदयपुर
- बचनेश कुमार अग्रवाल (2014) प्रबन्ध निदेशक, राजफैड, जयपुर
- शाहीन अली खान (2015) अतिरिक्त महानिदेशक, एच. सी. एम. रीपा,राजस्थान, जयपुर
- मनीष गोयल (2015) संयुक्त शासन सचिव, गृह (अपील) विभाग, जयपुर
- केसरलाल मीणा(2015) सदस्य, राजस्व मण्डल, अजमेर
- पुरुषोत्तम शर्मा (2015) आयुक्त,परिवहन विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर
- नवनीत कुमार(2015) आयुक्त, उपनिवेशन विभाग एवं आयुक्त, सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग, बीकानेर
- सुखवीर सैनी (2015) संयुक्त शासन सचिव, गृह (मानवाधिकार) विभाग, जयपुर
- डॉ. ओम प्रकाश बैरवा (2015) सचिव, राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग,जयपुर
- हरफूल सिंह यादव (2016) आयुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण, कोटा
- राजेश वर्मा (2016) सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर
- महेन्द्र कुमार खींची (2016) निदेशक, साक्षरता एवं सतत् शिक्षा, जयपुर
- अजीत सिंह राजावत (2016) सदस्य, राजस्व मण्डल, अजमेर
- जुगल किशोर मीणा (2016) अतिरिक्त आयुक्त (विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय), उद्योग संवर्धन ब्यूरो, जयपुर
- राकेश राजोरिया(2016) आयुक्त, महिला अधिकारिता विभाग एवं पंचायती राज (महिला अधिकारिता) विभाग, जयपुर
- ललित कुमार (2016)संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर
- डॉ. गौरव सैनी (2017) आयुक्त, नगर निगम, जयपुर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, जयपुर
- डॉ. निधि पटेल (2018) अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हैल्थ एश्योरेन्स एजेन्सी, राजस्थान, जयपुर
- डॉ. नीतीश शर्मा (2018) संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
- अमिता शर्मा (2018) संयुक्त शासन सचिव, वित्त (व्यय - II) विभाग, जयपुर
- नरेश कुमार गोयल(2018) आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर