Thursday, 16 April 2026

Home / Raaj Ki Baat /

v-srinivas-joins-as-...

बैडमिंटन के भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं राजस्थान के नए चीफ सेक्रेटरी

पूर्व प्रधानमंत्री की दोहिती से हुई थी राजस्थान के नए चीफ सेक्रेटरी की शादी

News Image

सुधांश पंत ने कराई वी. श्रीनिवास को ज्वाइनिंग

जयपुर।

राजस्थान के नए चीफ सेक्रेटरी बनाए गए वी. श्रीनिवास ने सोमवार 17 नवंबर 2025 को जयपुर पहुंच कर सचिवालय में ज्वाइन कर लिया। वर्ष 1989 बैच के राजस्थान कैडर के IAS वी. श्रीनिवास अपने करियर में आउड स्टैडिंग परफार्मर रहे हैं। उनका आधा कार्यकाल तो केंद्र सरकार में अलग अलग विभागों में पूरे देश के लिए काम करने में बीता। उनके बारे में कुछ ऐसी बातें तो बहुत कम लोगों को पता है, लेकिन अब जब वे राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी बन गए तो उनसे जुड़ी कुछ बातें प्रासंगिकता के तौर पर जाननी चाहिए...

बैडमिंटन के बेहतरीन खिलाड़ी

वी. श्रीनिवास शानदार ब्यूरोक्रेट के साथ ही बैडमिंटन के भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वे 57 वर्ष की उम्र में भी जोरदार बैडमिंटन खेलते हैं। अफसरों में उनके बैडमिंटन प्रेम के किस्से बडे़ मशहूर हैं।

नरसिम्हाराव की दोहिती से हुई थी शादी

वी. श्रीनिवास देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे नरसिम्हाराव के दोहिती जवाईं है। हालांकि दुर्भाग्यवश उनकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री की दोहिती से शादी के चलते वे देश में काफी चर्चित रहे हैं।

आधी नौकरी केंद्र सरकार और विदेश में

वी. श्रीनिवास वर्ष 1989 बैच के आईएएस हैं। प्रोबेशन पीरियड में एसडीएम भीलवाड़ा और एसडीएम निम्बाहेडा रहे। इसके बाद जोधपुर और पाली कलेक्टर रहे। इसके बाद केंद्र सरकार में तीन पदों पर रहे। वर्ष 2001 से 2003 तक दो केंद्रीय मंत्रियों के विदेश मंत्री और वित्त मंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी रहे। इसके बाद वर्ष 2003 से 2006 में वाशिंगटन DC में IMF के भारतीन निदेशक के टेक्निकल असिस्टेंट रहे। इसके बाद 2007 से 2009 तक फिर राजस्थान आ गए। वर्ष 2010 में फिर केंद्र में चले गए। वहां कपड़ा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे। इसके बाद एम्स दिल्ली के एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर बनाए गए। वर्ष 2017 में राजस्थान लौटे और टैक्स बोर्ड और रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन रहे। वर्ष 2018 में फिर उन्हें केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति मिल गई। इसके बाद वे वहां तीन अलग अलग पोस्ट पर पिछले सात साल में रहे। अब उन्हें राजस्थान का चीफ सेक्रेटरी लगाया गया है।

चीफ सेक्रेटरी के पास दो पदों का एडिशनल चार्ज

वी. श्रीनिवास के नियुक्ति आदेश रविवार को जारी किए गए थे। उन्हें राजस्थान के मुख्य सचिव पद के साथ ही राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड का अतिरिक्त चार्ज और आवासन आयुक्त नई दिल्ली का भी अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।




यह भी पढ़ें
×