Tuesday, 15 September 2026

Home / Raaj Ki Baat /

a-first-for-rajastha...

नागौर में एडि. एसपी को लगाया जिला पुलिस का मुखिया

पहली बार: एडिशनल एसपी को एसपी का कार्यभारी देने का आर्डर कार्मिक विभाग ने जारी किया

News Image

कार्मिक विभाग की नई 'चालीसा'

राजस्थान में पिछले 26 साल में पहली बार ऐसा हुआ, जब एडिशनल एसपी को जिले के एसपी का ऑफिशियल चार्ज दिया गया और इसका आदेश भी कार्मिक विभाग ने जारी किया। नागौर में एडिशनल एसपी आशाराम चौधरी को एसपी का चार्ज देते हुए कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। इस आदेश को देखकर सब हैरान है, इसे लोग कार्मिक विभाग की नई 'चालीसा' कहकर चर्चा कर रहे हैं। एसपी काे कार्यभार देने का यह आर्डर एक स्थानीय नेता से जोड़कर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि इस नेता को नीचा दिखाने के लिए यह कार्यभार दिया गया है। मतलब नेता के इलाके को सरकार इतना हल्के में लेती है कि वहां IPS को एसपी तक लगाना जरूरी नहीं समझा। एडिशनल एसपी को ही एसपी लगा दिया। दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि नेताजी का खौफ इतना है कि यहां कोई IPS एसपी लगना ही नहीं चाहता। इसलिए जाट बाहुल्य इलाके में जाट एडिशनल एसपी को एसपी का आधिकारिक जिम्मा देना चर्चा में आ गया।

अब इसे नेताजी की बेईज्जति कहें या खौफ!


यह भी पढ़ें
×