woman-dies-after-fal...
जयपुर के मुहाना थाना इलाके के मंगलम आनंदा की घटना, 12 मंजिला बिल्डिंग से गिरी महिला, देवरानी के कुआ पूजन पर आई थी
मौेके पर भीड़ लग गई, महिला कैसे गिरी, इसको लेकर पुलिस अनुसंधान में जुटी
जयपुर।
मुहाना थाना इलाके में मंगलम आनंदा टाउनशिप में प्लॉजा वाली 12 मंजिला बिल्डिंग की टैरिस से दोपहर 1 बजे एक महिला ने नीचे गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला मुंबई में रहती थी, यहां देवरानी को बेटा हुआ था, उसके कुआ पूजन में शामिल होने आई थी। कुआ पूजन रविवार को होना था, इससे पहले ही छत से गिरने से उसकी माैत हो गई। वह छत पर कैसे गई, खुद गई या कोई ले गया, वहां से नीचे कैसे गिरी, एक्सीडेंटल केस है, खुद ने छलांग लगाई या फिर किसी ने धक्का देकर गिराया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। फिलहाल मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। स्थानीय लोगों, परिवारजनों से पूछताछ जारी है, साथ ही बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरा फुटेज देखे जा रहे हैं।
पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतका का नाम सीमा शर्मा है। सीमा मुंबई में रहती थी, यहां मंगलम आनंदा में उसकी देवरानी रहती है। देवरानी को 12 वर्ष बाद बड़ी मन्नतों से बेटा हुआ था। वह कुआ पूजन में शामिल होने आई थी।
12 मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरने से महिला की ऑन द स्पॉट ही डेथ हो गई। सोसायटी के गार्ड व अन्य दौड़कर पहुंच, पुलिस को कॉल की। पुलिस मौके पर आ गई, महिला जहां गिरी वहां सिर फटने से फर्श पर खून फैल हुआ था। पुलिस ने पहले लाश को कपड़े से ढंकवाया, फिर स्थानीय गार्ड व अन्य लोगों की मदद से शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भिजवाया है।