Saturday, 19 September 2026

Home / State /

weather-changes-in-r...

राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश; सड़कों पर भरा पानी

जयपुर में बारिश के बाद कई जगह जाम

News Image

जयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश

राजस्थान में गुरुवार को मौसम ने करवट ली। जयपुर, सीकर, अजमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी जयपुर में शाम के समय तेज बारिश हुई, जिसके बाद आदर्श नगर स्थित पिंक स्क्वायर मॉल के सामने सड़क पर पानी भर गया। बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ और जगह-जगह जाम की स्थिति बनी।

अजमेर और सीकर में भी बरसे बादल 

सीकर में करीब चार दिन के अंतराल के बाद गुरुवार सुबह बारिश हुई। वहीं अजमेर शहर में शाम को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। जिले के केकड़ी क्षेत्र में करीब दो घंटे तक बारिश हुई। तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा हो गया।

फसलों को नुकसान की आशंका

खबरों की अविरल धारा

बूंदी जिले के कई इलाकों में हुई बारिश से खेतों में कटी पड़ी उड़द और सोयाबीन की फसलें भीग गईं। किसानों की चिंता बढ़ गई है।

सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में बारिश के बाद बाजारों में पानी भर गया। भरतपुर जिले के नदबई में भी शाम को तेज हवा के साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला।

यह भी पढ़ें
×