Friday, 18 September 2026

Home / State /

weather-changes-agai...

राजस्थान में फिर बदला मौसम, धौलपुर समेत 6 जिलों में बारिश

धौलपुर में सड़कों पर भरा पानी, कई जिलों में यलो अलर्ट

News Image

धौलपुर के कई इलाकों में पानी भरा

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। गुरुवार को धौलपुर, दौसा, बहरोड़-कोटपूतली, करौली, भरतपुर और अलवर में बारिश हुई। धौलपुर में बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर, भरतपुर और करौली के कई इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। भरतपुर के रूपवास में एक इंच से अधिक पानी बरसा। वहीं, जयपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। जयपुर और भरतपुर के साथ कोटा और अजमेर संभाग में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी आशंका जताई गई है।

खबरों की अविरल धारा

बारिश के बढ़ते दौर के बीच प्रशासन और लोगों को जलभराव वाले इलाकों में सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें
×