uttarakhand-governme...
उत्तराखंड के 9 जिलों के एसएसपी-एसपी बदले गए, हरिद्वार से प्रमेंद्र डोभाल को लगाया देहरादून, अजय सिंह को STF भेजा, उद्यमसिंह नगर से भी मणिकांत मिश्रा को हटाया, गणपति को लगाया
उत्तराखंड सरकार ने किए पुलिस अफसरों के तबादले
देहरादून में एक के बाद मर्डर की घटनाओं से उत्तराखंड दहल उठा। शुक्रवार को फिर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरकार को को लगा कि पुलिस के सीनियर अफसरों ने शायद हाथों में मेंहदी रचा ली है,अपराध पर अपराध हो रहे हैं। ऐसे में शाम होते होते पुलिस अफसरों की एक बड़ी तबादला सूची आ गई गई। 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 18 आईपीएस और 2 प्रांतीय पुलिस केअधिकारी (PPS) शामिल हैं। देहरादून में एक के बाद एक जघन्य हत्याकांड हो रहे थे और एसएसपी अजय सिंह शायद कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे, ऐसे में अजय सिंह को हटाकर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का नया SSP लगा गया है। वे देहरादून जिले में पहले सिटी, ट्रैफिक और देहात तीनों जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। शासन ने उत्तराखंड के 13 जिलों में से 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। कुछ अधिकारी जिनका हाल ही पदोन्नति हुई थी, उनको भी नया पदस्थापन किया गया है
ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक
IPS अधिकारी
PPS अधिकारी