Thursday, 16 April 2026

Home / State /

traffic-jams-waterlo...

जयपुर में ट्रैफिक जाम, जलभराव और अव्यवस्था अब अतीत की बात होंगे

सभी महत्वपूर्ण सुझावों को बजट में किया शामिल: मंजू शर्मा सांसद

News Image

बजट में दिखा विकसित जयपुर का विजन

जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने राज्य सरकार के बजट 2026-27 को “विकास, विश्वास और विज़न का बजट” बताते हुए कहा कि इसमें जयपुर की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की ठोस रूपरेखा दिखाई देती है जिससे स्पष्ट हो गया कि सरकार केवल घोषणा नहीं, परिणाम देने की नीति पर काम कर रही है।

सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि जयपुर को सिग्नल फ्री बनाने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास और पार्किंग निर्माण पर 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान ऐतिहासिक निर्णय है। जयपुर की जनता वर्षों से ट्रैफिक जाम से परेशान थी। मैंने बड़े चौराहों को सिग्नल फ्री करने, यातायात ढांचे को आधुनिक बनाने के साथ ही बरसात में सड़कों पर जलभराव व ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने और नशे की लत में फंसे युवाओँ को बचाने व इलाज के जो सुझाव दिए थे। सरकार ने उन्हें गंभीरता से लेते हुए बजट में इन समस्याओं के समाधान के लिए घोषणाएं की है । उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम दिया कुमारी आभार जताया है। 

जयपुर और अजमेर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए 1020 करोड़ रुपए

मंजू शर्मा ने कहा कि जयपुर और अजमेर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए 1020 करोड़ रुपए तथा 40 करोड़ रुपए के मास्टर ड्रेनेज प्लान से बरसात में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को रोकने और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की उनकी मांग अब “राज भूमि डिजिटल एड्रेस सिस्टम” के रूप में मूर्त रूप लेती दिख रही है। 

इसी तरह राज ममता प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को नशे और मानसिक अवसाद से बचाने की पहल, एसएमएस अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कॉलेजों में काउंसलर नियुक्ति, दस्तावेज न होने पर भी मुफ्त इलाज की व्यवस्था, जेके लोन अस्पताल में 25 करोड़ की लागत से नया आईपीडी और आईसीयू, तथा मरीजों के परिजनों के लिए 500 करोड़ की धर्मशाला योजना से गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

SHG को बड़ी राहत

महिला स्वयं सहायता समूहों की ऋण सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ किए जाने, 10 करोड़ रुपए की लागत से पानी की शुद्धता के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा मोबाइल वॉटर टेस्टिंग लैब की स्थापना और 50,000 बुजुर्गों के लिए निशुल्क हवाई तीर्थ यात्रा और देवस्थान विभाग की भूमि पर धर्मशालाओं के निर्माण का फायदा आमजन को मिलेगा।

सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि कुलमिलाकर यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिला-सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला बजट है। स्वरोजगार, स्किल सेंटर, ऋण सुविधा और आधारभूत ढांचे के विस्तार से जयपुर विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा।

यह भी पढ़ें
×